जैकसन ग्रुप ने सस्टेनेबल भविष्य को गति प्रदान करने के लिए सौरव गांगुली के साथ की साझेदारी
मुंबई (महाराष्ट्र), मार्च 27: अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत बनाने और सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा देने के लिए अपना पहला ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त कियाभारत के अग्रणी एनर्जी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सदनों में से एक जैकसन ग्रुप ने आज भारतीय क्रिकेटटीम के पूर्व कप्तान एवं जाने माने लीडर सौरव गांगुली के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी ऐसे समय में...
मुंबई (महाराष्ट्र), मार्च 27: अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत बनाने और सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा देने के लिए अपना पहला ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया
भारत के अग्रणी एनर्जी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सदनों में से एक जैकसन ग्रुप ने आज भारतीय क्रिकेटटीम के पूर्व कप्तान एवं जाने माने लीडर सौरव गांगुली के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी ऐसे समय में की गई है जब भारत तेज़ी से अपनी नवीकरणीय ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं की ओर बढ़ रहा है। यह कदम इनोवेशन, पैमाने एवं स्थायी समाधानों के ज़रिए भारत के ऊर्जा रूपान्तरण को बढ़ावा देने की जैकसन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आठ दशकों की विरासत के साथ जैकसन ग्रुप भरोसे, दृढ़ता एवं भविष्य के अनुकूल इनोवेशन्स की ओर अग्रसर रहा है। गांगुली के बदलावकारी नेतृत्व से प्रेरित कंपनी का उद्देश्य भविष्य के अनुकूल एनर्जी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर समाधानों के साथ एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत बनाना है।