नई महिंद्रा XUV 7XO ने रोपड़ में मचाया धमाल
मॉडल व अभिनेत्री उपमा शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में बढ़ाई कार्यक्रम की शोभारोपड़, 12 जनवरी 2026: महिंद्रा राज मोटर्स ने अपने रोपड़ शोरूम में नई महिंद्रा XUV 7XO को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह कार्यक्रम महिंद्रा के लिए एक खास अवसर रहा, जिसका उद्देश्य भारतीय ग्राहकों तक आधुनिक, स्टाइलिश और तकनीक से भरपूर SUV पहुंचाना है।इस विशेष उद्घाटन की...
मॉडल व अभिनेत्री उपमा शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
रोपड़, 12 जनवरी 2026: महिंद्रा राज मोटर्स ने अपने रोपड़ शोरूम में नई महिंद्रा XUV 7XO को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह कार्यक्रम महिंद्रा के लिए एक खास अवसर रहा, जिसका उद्देश्य भारतीय ग्राहकों तक आधुनिक, स्टाइलिश और तकनीक से भरपूर SUV पहुंचाना है।
इस विशेष उद्घाटन की अगुवाई श्री राजविंदर सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर, महिंद्रा राज मोटर्स ने की। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधि, उद्योग से जुड़े हितधारक और बड़ी संख्या में ऑटोमोबाइल प्रेमी मौजूद रहे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मॉडल व अभिनेत्री उपमा शर्मा की उपस्थिति ने लॉन्च समारोह की रौनक को और बढ़ा दिया।