फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की अगली फिल्म इंडिया लॉकडाउन मे दिखेंगी आयशा एस एमन
आपको बता दें, ये फिल्म डॉ। जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) द्वारा प्रस्तुत और भंडारकर एंटरटेनमेंट, प्रणव जैन, धवल जयंतीलाल गड़ा और अक्षय जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित है।
फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की अगली फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। मधुर भंडारकर की यह फिल्म लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है।
लॉकडाउन के परेशानियों से जूझती 4 जिंदगियों की कहानी है फिल्म इंडिया लॉकडाउन.
यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। मधुर भंडारकर ने इस फिल्म को लॉकडाउन के दौरान शूट किया था।