ऋतिक बोले – ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में देखने लायक अनमिसेबल प्रोजेक्ट

ऋतिक रोशन ने ‘वॉर 2’ को ब्लॉकबस्टर विजुअल स्पेक्टेकल बताया, फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
August 12, 2025 • 7:45 PM  0
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
ऋतिक बोले – ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में देखने लायक अनमिसेबल प्रोजेक्ट
“ऋतिक बोले – ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में देखने लायक अनमिसेबल प्रोजेक्ट”
Favicon
Read more on sangritimes.com
12 Aug 2025
https://www.sangritimes.com/war-2-hrithik-roshan-unmissable-cinema-experience
Copied
ऋतिक बोले – ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में देखने लायक अनमिसेबल प्रोजेक्ट
ऋतिक बोले – ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में देखने लायक अनमिसेबल प्रोजेक्ट

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का मानना है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में एक अनमिसेबल अनुभव साबित होगी। यह फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज हो रही है और इसमें ऋतिक, पैन-इंडियन सुपरस्टार एनटीआर के साथ एक जबरदस्त और खूनी टकराव में नजर आएंगे। ऋतिक ने इसे बड़े पर्दे पर एक शानदार विजुअल स्पेक्टेकल करार दिया है।

ऋतिक रोशन ने कहा, “जब मैंने ‘वॉर’ में कबीर का किरदार निभाया था, तब जो प्यार और प्रशंसा दर्शकों से मिली, उसने मुझे ‘कहो ना... प्यार है’, ‘धूम 2’ और ‘कृष’ के समय मिले प्यार की याद दिला दी। इस बार मैं एक बार फिर कबीर बनकर आ रहा हूं। यह रोल निभाना मेरे लिए खास है, क्योंकि दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया था। इस बार का कबीर पहले से कहीं अधिक इंटेंस, दुविधाग्रस्त और भावनात्मक होगा। मुझे पूरा यकीन है कि ‘वॉर 2’ ऐसा अनुभव होगा जिसे दर्शक मिस नहीं करना चाहेंगे।”

गंभीर चोटों से उबरकर शूटिंग करने के अनुभव के बारे में ऋतिक ने बताया, “यह प्रोजेक्ट मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा। ‘वॉर 2’ की शूटिंग के दौरान कई बार दर्द और चोट का सामना करना पड़ा। कई बार सेट पर खुद से सवाल करता था कि क्या यह सब वाकई में वर्थ है? लेकिन अब, दर्शकों की उत्सुकता और प्यार देखकर, इसका जवाब साफ है—हां, बिल्कुल।”

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter