सीरत कपूर को 'जातस्य मरणं ध्रुवम्' की शूटिंग के दौरान लगी चोट, कहा - "ये दर्द ज़रूर कामयाबी में बदल जाएगा"

अभिनेत्री सीरत कपूर को 'जातस्य मरणं ध्रुवम्' की क्लाइमैक्स शूटिंग के दौरान लगी चोट, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्दभरा वीडियो, कहा – ये चोटें मेरी मेहनत की गवाही हैं।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
July 23, 2025 • 2:07 AM  0
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
सीरत कपूर को 'जातस्य मरणं ध्रुवम्' की शूटिंग के दौरान लगी चोट, कहा - "ये दर्द ज़रूर कामयाबी में बदल जाएगा"
“सीरत कपूर को 'जातस्य मरणं ध्रुवम्' की शूटिंग के दौरान लगी चोट, कहा - "ये दर्द ज़रूर कामयाबी में बदल जाएगा"”
Favicon
Read more on sangritimes.com
23 Jul 2025
https://www.sangritimes.com/seerat-kapoor-injured-during-jatasyamaranam-shoot
Copied
सीरत कपूर को 'जातस्य मरणं ध्रुवम्' की शूटिंग के दौरान लगी चोट, कहा - "ये दर्द ज़रूर कामयाबी में बदल जाएगा"
सीरत कपूर को 'जातस्य मरणं ध्रुवम्' की शूटिंग के दौरान लगी चोट, कहा - 'ये दर्द ज़रूर कामयाबी में बदल जाएगा'

अभिनेत्री सीरत कपूर, जो जल्द ही साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर 'जातस्य मरणं ध्रुवम्' में नजर आएंगी, ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। वीडियो में सीरत अपनी सूजी हुई कलाई पर आइस पैक लगाते हुए दिख रही हैं। यह चोटें फिल्म के इमोशनल और इंटेंस क्लाइमैक्स सीन के दौरान लगीं।

सीरत ने वीडियो के साथ लिखा, "चोटें तो मिट जाएंगी, लेकिन हर निशान के पीछे की कहानी हमेशा जिंदा रहेगी – जातस्य मरणं ध्रुवम्।"

सीरत ने बताया, “जब हम क्लाइमैक्स सीन शूट कर रहे थे, तब मुझे चूड़ियां पहननी थीं और शूट के बाद कलाई इतनी सूज गई कि चूड़ियां निकल नहीं पा रही थीं। हालांकि टीम ने पूरी सेफ़्टी का ध्यान रखा था, लेकिन मेथड एक्टिंग की अपनी चुनौतियाँ होती हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जब दर्शक यह फिल्म देखेंगे, तो यह दर्द वाकई मायने रखेगा।”

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter