आईटी कंपनी यूफीजियोने वलसाड को मुख्यालय बनाकर 80 देशों में दे रही सेवा
वलसाड : भारत में हैदराबाद, बैंगलोर या मुंबई को आईटी हब माना जाता है, लेकिन अब आईटी कंपनियां छोटे शहरों को मुख्यालय के तौर पर पसंद कर रही है। आईटी कंपनी यूफीजियो इसका श्रेष्ठ उदाहरण है, जिसने गुजरात के वलसाड को अपना मुख्यालय बनाया है और एक छोटे टाउन से कंपनी शुरू कर भारत समेत […]
वलसाड : भारत में हैदराबाद, बैंगलोर या मुंबई को आईटी हब माना जाता है, लेकिन अब आईटी कंपनियां छोटे शहरों को मुख्यालय के तौर पर पसंद कर रही है। आईटी कंपनी यूफीजियो इसका श्रेष्ठ उदाहरण है, जिसने गुजरात के वलसाड को अपना मुख्यालय बनाया है और एक छोटे टाउन से कंपनी शुरू कर भारत समेत विश्व के 80 शहरों में अपनी सेवा का विस्तार किया है।साथ ही कंपनी ने दुबई में भी अपनी एक ब्रांच शुरू की है। इससे यह कहा जा सकता है कि सफलता और विकास के लिए जगह मायने नहीं रखती बल्कि पेशंस होना चाहिए।
वलसाड के युवा तुषार भगत ने जर्मन आईटी विशेषज्ञ हेल्मेट ऑटो के साथ वलसाड में यूफीजियो कंपनी की स्थापना की है। एक छोटे से फ्लैट में शुरू की गई इस कंपनी का आज वलसाड के धरमपुर रोड पर आलीशान कोरपोर्ट आफिस है। साथ ही कंपनी ने अपनी सेवा का भारत के अलावा यूरोप, अमरीका, आफ्रीका और एशिया के कुल 80देशों तक विस्तार किया है। यूफीजियो एक व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम बनाने वाली कंपनी है। कंपनी का व्हीकल ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर अन्य कंपनियों के सोफ्टवेयर से एडवांस है और भारत में कई राज्य सरकारें अपने विभिन्न विभागों में इस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रही है।