अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' का दूसरा गाना कल होगा रिलीज

गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और फिल्म की मौजूदगी हर जगह है। पहला गाना रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और अब दर्शक दूसरे गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team
May 22, 2024 • 6:38 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' का दूसरा गाना कल होगा रिलीज
“अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' का दूसरा गाना कल होगा रिलीज”
Favicon
Read more on sangritimes.com
22 May 2024
https://www.sangritimes.com/second-song-of-allu-arjun-starrer-pushpa-2-the-rule-to-be-released-tomorrow
Copied
अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' का दूसरा गाना कल होगा रिलीज
अल्लू अर्जुन स्टारर
 
मैत्री मूवी मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर मच अवेटेड फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" को प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने अपने थ्रिलिंग टीज़र और हिट गाने "पुष्पा पुष्पा" के रिलीज़ के बाद काफी सुर्खियां बटोरी है। गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और फिल्म की मौजूदगी हर जगह है। पहला गाना रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और अब दर्शक दूसरे गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
सभी की एक्साइटमेंट को बढ़ते हुए देख, मेकर्स ने अब घोषणा की है कि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म का दूसरा गाना कल रिलीज़ किया जाएगा।
 
मेकर्स ने दूसरे गाने का टीज़र पोस्टर जारी किया है। पोस्टर से पता चलता है कि यह 'सामी सामी' जैसा ही एक और जबरदस्त कैची ट्रैक होने वाला है। इसमें श्रीवल्ली के रूप में रश्मिका मंदाना भी नज़र आएंगी।
 
सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट करते हुए मेकर्स ने कैप्शन ने लिखा है,
"पुष्पा राज द्वारा #PushpaPushpa के साथ टेकओवर करने के बाद, अब वक्त है द कपल, श्रीवल्ली और उसके सामी के लिए हम सभी को दीवाना बनाने का ❤‍????
 
#Pushpa2SecondSingle की कल सुबह 11:07 बजे घोषणा की जाएगी ????????
 
#Pushpa2TheRule का 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में होगा ग्रैंड रिलीज"
 
 
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। लोगों को उनका जबरदस्त लुक पसंद आ रहा है और फिल्म एक थ्रिलिंग एंटरटेनर होने का वादा करती है।
 
अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2: द रूल' की वर्ल्डवाइड रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं और यह 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team

Journalist

Popular Posts

1
एक्शन फिल्म 'आज़ाद' में अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी की दमदार भूमिका, नए साल में बड़े पर्दे पर धमाका
2
AICTE और OPPO India ने पूरे देश के कॉलेजों में ‘जनरेशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत ई-वेस्ट अवेयरनेस कार्यक्रम शुरू किया
3
लिंग्यास ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेज ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, ब्रातिस्लावा, स्लोवाकिया के साथ अकादमिक पत्रिकाओं में प्रकाशन रणनीतियों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
4
एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा 'एजीएल'- रणबीर कपूर
5
श्री मनन कुमार मिश्रा जी के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश: चंडीगढ़ के राष्ट्रीय सम्मेलन में एडवोकेट प्रताप सिंह का मार्गदर्शन
home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter