जैन धर्मोस्तु मंगलम् का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित 

साध्वीश्री अणिमाश्रीजी के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलमजी सेठिया की अध्यक्षता में दिल्ली तेरापंथ महिला मंडल द्वारा शाह ऑडिटोरियम में जैन धर्मोस्तु मंगलम् का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वीश्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कन्या मंडल व तेमम की बहनों द्वारा आचार्य तुलसी शिक्षा […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
June 7, 2023 • 2:10 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
जैन धर्मोस्तु मंगलम् का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित 
“जैन धर्मोस्तु मंगलम् का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित ”
Favicon
Read more on sangritimes.com
7 Jun 2023
https://www.sangritimes.com/a-grand-program-of-jain-dharmastu-mangalam-was-organized
Copied
जैन धर्मोस्तु मंगलम् का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित 
जैन धर्मोस्तु मंगलम् का भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित 

साध्वीश्री अणिमाश्रीजी के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलमजी सेठिया की अध्यक्षता में दिल्ली तेरापंथ महिला मंडल द्वारा शाह ऑडिटोरियम में जैन धर्मोस्तु मंगलम् का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

साध्वीश्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कन्या मंडल व तेमम की बहनों द्वारा आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना गीत का सामूहिक संगान किया गया।

साध्वीश्री अणिमाश्रीजी ने भगवान महावीर की वाणी का उल्लेख करते हुए कहा अहिंसा संयम व तपोमय धर्म उत्कृष्ट मंगल है।जैन धर्म अहिंसा संयम व तप का पर्यायवाची है इसलिए हमारा जैन धर्म मंगलकारी है। आपने यह भी फरमाया हमारे संस्कार धूमिल होते जा रहे हैं इसके लिए जरूरत है हम जैनत्व को समझें।शादी विवाह में बढ़ते आडंबर, प्रदर्शन और नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने हेतु आह्वान किया एवं उपस्थित भाई बहनों को नशा न करने का संकल्प करवाया।
साध्वीश्री सुधा प्रभाजी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम  तत्वज्ञान को समझे,जाने ओर वीतरागता की ओर कदम बढ़ाए।
सभी साध्वीश्रीजी द्वारा जैन धर्मोस्तु मंगलम् पर स्वरचित गीतिका का सामूहिक संगान किया गया।

अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम जी सेठिया ने जैन धर्मोस्तु मंगलम् A scientific approach of Jainism पर प्रकाश डालते हुए कहा प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी विषय विशेष में दक्षता हासिल करनी चाहिए।
अभातेममं चीफ ट्रस्टी श्रीमती पुष्पाजी बैंगानी ने कर्म की अवधारणा एवं जीवन व्यवहार को विस्तृत रूप से बताया।
चीफ गेस्ट विधानसभा अध्यक्ष श्रीमान रामनिवास जी गोयल ने कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।आपने मंडल के कार्यों की सराहना की।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter