शिक्षक दिवस के उपलक्ष में अदाणी फाऊंडेशन का शिक्षा में सहयोग
अदाणी फाउंडेशन एवं अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सौजन्य से आज दिनांक 08/09/20220 को जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा फतेहगढ़ PEEO के अंतर्गत आने वाली समस्त विद्यालयों के प्राथमिक विद्यार्थियों को 530 स्कूल बैग वितरण का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड जैसलमेर के स्टेशन हेड आलोक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया गया।
अदाणी फाउंडेशन के राजस्थान हेड गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस के उपलक्ष में किया जा रहा है, जो कि विद्यार्थी एवं शिक्षक के बीच एक अलौकिक प्रेम की पराकाष्ठा को साबित करता है। शिक्षक ही वह कड़ी है, जो मनुष्य को शिक्षा के माध्यम से बेहतर इंसान एवं जीने का असली सलीका सिखाती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ फतेहगढ़ पंचायत समिति के प्रधान जनक सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने शिक्षा की मूलभूत आवश्यकताओं एवं मूलभूत आवश्यकताओं की कमी के बारे में अवगत करवाया।