धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक
भारत की अग्रणी एग्रोकेमिकल कंपनियों में से एक धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने रायसेन जिले के बाम्होरी मार्केट में मेगा किसान बैठक का आयोजन किया, जिसमें करीब 200 किसानों ने भाग लिया।
“धानुका कृषि मित्र सम्मान” रहा विशेष आकर्षण"
नई दिल्ली,18 सितंबर: भारत की अग्रणी एग्रोकेमिकल कंपनियों में से एक धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने रायसेन जिले के बाम्होरी मार्केट में मेगा किसान बैठक का आयोजन किया, जिसमें करीब 200 किसानों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य धान की फसल के लिए समाधान, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा धनुका द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक कृषि समाधानों के प्रति किसानों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत S-1 सेल्स से श्री राम जी द्वारा स्वागत एवं माइकोर सुपर के परिचय के साथ हुई। DGM श्री सुभाष कुमार गुप्ता ने धानुका, “इंडिया का प्रणाम” पहल और Verdour के साथ उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी।