पिया वाजपेयी ने प्रशंसकों को दी सुरक्षित और स्वस्थ दिवाली की शुभकामनायें
अक्टूबर महीने में रोशनी और मौज-मस्ती के आनंद का त्यौहार दिवाली को माना जाता है। जो लगभग सभी लोग अपने परिवार के साथ इस अवसर को खास बनाने का प्रयास करते है। लोग दीये जलाते हैं, फूलों की सजावट करते हैं और उपहारों और खुशियों का आदान-प्रदान भी करते हैं।
अभिनेत्री पिया वाजपेयी रोशनी से भरे त्योहार दिवाली को लेकर अपनी परंपराओं के बारे में बात करते हुए बताती है कि “दिवाली मुझे भगवान राम जी के अयोध्या वापस आने की याद दिलाती है इसलिए इसे मनाया जाता है, यह एक शुभ त्योहार है जहां आपका परिवार इकट्ठा होता है और आप उनके साथ मनाते हैं। दिवाली एक ऐसा त्योहार है जहां आपको अपने लोगों से मिलने और उनके साथ जश्न मनाने का मौका मिलता है। यह मेरे लिए खुशी का त्योहार है।"