ईशा कोप्पिकर का ‘रॉकेटशिप’ में भावनात्मक किरदार

ईशा कोप्पिकर ने ‘रॉकेटशिप’ में अभिनय कर युवा फिल्मकारों को दिया समर्थन, मां-बेटी की भावुक कहानी।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
August 12, 2025 • 7:49 PM  0
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
ईशा कोप्पिकर का ‘रॉकेटशिप’ में भावनात्मक किरदार
“ईशा कोप्पिकर का ‘रॉकेटशिप’ में भावनात्मक किरदार”
Favicon
Read more on sangritimes.com
12 Aug 2025
https://www.sangritimes.com/esha-koppikar-rocketship-emotional-story
Copied
ईशा कोप्पिकर का ‘रॉकेटशिप’ में भावनात्मक किरदार
ईशा कोप्पिकर का ‘रॉकेटशिप’ में भावनात्मक किरदार

मुंबई (अनिल बेदाग) : हिंदी सिनेमा की बहुमुखी प्रतिभा वाली अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने एक बार फिर साबित किया है कि वह न केवल अपनी अदाकारी से बल्कि अपने सहयोग और प्रेरणा से भी नई पीढ़ी के फिल्मकारों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सुभाष घई के प्रतिष्ठित संस्थान ‘व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल अकादमी’ के फिल्म निर्माण छात्रों के डिप्लोमा प्रोजेक्ट ‘रॉकेटशिप’ में अभिनय कर अपने अनुभव और स्टार पॉवर से छात्रों के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है।

ईशा कहती हैं, “जब छात्रों ने मुझसे संपर्क किया, तो मैं तुरंत तैयार हो गई। उनकी कहानी और स्क्रिप्ट सुनते ही उनकी प्रतिभा और जुनून साफ़ नज़र आया। मैं इनसे जुड़ाव महसूस करती हूँ क्योंकि मैंने भी अपना सफर बिना किसी गॉडफादर के शुरू किया था। इन बच्चों को अपने सपनों की शुरुआत करते देखना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है।”

आज ‘रॉकेटशिप’ का पहला पोस्टर जारी किया गया, जो यह दर्शाता है कि यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू लेने वाली भावनात्मक कहानी पेश करेगी। कहानी की मुख्य धुरी मां-बेटी का रिश्ता है, जिसमें ईशा कोप्पिकर का किरदार विशेष रूप से संवेदनशील और गहन भावनाओं से भरा हुआ है।

यह फिल्म केवल एक शैक्षिक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि रचनात्मकता, मेहनत और मेंटरशिप का सुंदर उदाहरण है। व्हिसलिंग वुड्स के छात्रों के लिए यह अवसर इंडस्ट्री के वास्तविक अनुभव का हिस्सा बनने का मौका है, वहीं ईशा के लिए यह नई सोच और दृष्टिकोण से जुड़ने का माध्यम।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter