"कार्तिकेय 2 श्री कृष्ण की महिमा पर आधारित है, जो दर्शकों को ज़िंदगी के सबसे बड़े रोमांच का अनुभव कराती है" : निखिल सिद्धार्थ

'कार्तिकेय 2' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ आप भी कार्तिकेय की इस रहस्यमय यात्रा में शामिल हो जाइए 27 नवंबर को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Anshika Rai
Anshika Rai Unknown
November 26, 2022 • 8:20 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
"कार्तिकेय 2 श्री कृष्ण की महिमा पर आधारित है, जो दर्शकों को ज़िंदगी के सबसे बड़े रोमांच का अनुभव कराती है" : निखिल सिद्धार्थ
“"कार्तिकेय 2 श्री कृष्ण की महिमा पर आधारित है, जो दर्शकों को ज़िंदगी के सबसे बड़े रोमांच का अनुभव कराती है" : निखिल सिद्धार्थ”
Favicon
Read more on sangritimes.com
26 Nov 2022
https://www.sangritimes.com/kartikeya-2-is-based-on-the-glory-of-shri-krishna-which-gives-the-audience-the-biggest-thrill-of-life-nikhil-siddharth
Copied
"कार्तिकेय 2 श्री कृष्ण की महिमा पर आधारित है, जो दर्शकों को ज़िंदगी के सबसे बड़े रोमांच का अनुभव कराती है" : निखिल सिद्धार्थ

यह फिल्म दर्शकों के बीच तुरंत हिट हो गई। आपके विचार से इस फिल्म की किस खासियत ने इसे उम्मीद से ज्यादा व्यवसायिक सफलता दिलाई?

हम में से कोई भी ऐसा नहीं है, जो श्री कृष्ण की महिमा से प्रभावित ना हो। कार्तिकेय 2 इसी सार पर आधारित है, जो दर्शकों को ज़िंदगी के सबसे बड़े रोमांच का अनुभव कराती है। मेरा किरदार एक जीवन बदल देने वाली खोज में शामिल होकर सबसे बड़ा रहस्य उजागर करता है। अब मैं ज़ी सिनेमा के दर्शकों को इस रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए उत्साहित हूं। अपनी ज़िंदगी में हम सभी ने कभी ना कभी अपने मुश्किल वक्त में भगवान की ओर रुख किया है। इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, जिससे यह फिल्म और ज्यादा अपनी-सी लगती है। मैं वाकई यह मानता हूं कि इस कहानी में श्रीकृष्ण की शक्ति है।

मुझे लगता है कि यह फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के जरिए इतनी ज्यादा सफल हुई। हमने सोचा था कि यह एक सीमित रिलीज़ होगी, लेकिन यह 50 दिनों बाद भी थिएटर में चलती रही। यह बहुत बड़ी बात है। हम उन सभी के आभारी हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म देखी और हमारे प्रति अपना समर्थन जताया।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Anshika Rai Unknown

Lifestyle and Entertainment Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter