सी डी एफ टी में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस का आयोजन किया गया

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
November 26, 2022 • 9:17 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सी डी एफ टी में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस का आयोजन किया गया
“सी डी एफ टी में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस का आयोजन किया गया”
Favicon
Read more on sangritimes.com
26 Nov 2022
https://www.sangritimes.com/national-milk-day-celebrated-at-cdft
Copied
सी डी एफ टी में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस का आयोजन किया गया
सी डी एफ टी में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस का आयोजन किया गया

भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्घिश कुरियन की 101 वीं जयंती को पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में एम पी यू ए टी के संघटक डेयरी कॉलेज में भी राष्ट्रीय दुग्ध दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. लोकेश गुप्ता ने डॉ. वर्घिश कुरियन को माल्यार्पण करते हुए सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अपने संबोधन में दुग्ध उत्पादन एवं वितरण के क्षेत्र में डॉ. वर्घिश कुरियन के प्रेरणास्पद योगदान के बारे में बताया । अपने संबोधन में  डॉ. लोकेश गुप्ता  ने दुग्ध उत्पादन, प्रसंस्करण तथा वितरण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला ।

माननीय कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने अपने सन्देश में सभी विद्यार्थियों से भारत के मिल्कमैन डॉ. वर्घिश कुरियन के प्रेरणास्पद जीवन से सीखने का आह्वान किया। अपने सन्देश में उन्होंने कहा की दुग्ध एवं  खाद्य उत्पादन एवं प्रसंस्करण का क्षेत्र रोजगार और उद्यमिता की असीम सम्भावनाओ से भरा पड़ा है और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हमारे देश को उद्यमिता की आवश्यकता काफी ज्यादा है अतएव  विद्यार्थियों को चाहिए की वह रोजगार लेने की बजाय रोजगार प्रदान करने वाले बने।

श्री कमलेश मीना, छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने बताया की इस अवसर पर “दुग्ध तथा खाद्य प्रसंस्करण में उभरती हुई तकनीके” की थीम पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 300  विद्यार्थियों में से 52 ने मिलकर बड़े ही उत्साह के साथ 13 पोस्टरो पर अपने विचारो को प्रस्तुत किया जिन का अवलोकन अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने भी किया । तीन उत्कृष्ट पोस्टरों का चयन भी  किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  श्री अर्पित नागर, द्वितीय सुश्री आयुषी कोठारी एवं तृतीय श्री पीयूष चांडक ने प्राप्त किया।

bolt यह भी जरूर पढ़ें

flash_on
श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर एवं राकेश राठी प्रोडक्शन का “कागज़ की कश्ती” कार्यक्रम भव्य एवं यादगार रहा
NEW
flash_on
पावरफुल नारी ग्रुप और स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन ने किया सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम
flash_on
जब पत्थर बोले भावनाओं की भाषा: राजकुमार गुप्ता की पेबल आर्ट प्रदर्शनी ने मोहा मन
flash_on
जयपुर में आस्था, सम्मान और एकता का महापर्व: 'जय बाबा रामदेव अवॉर्ड शो' का भव्य ऐलान
flash_on
राजस्थानी भाषा को मिलेगी नई पहचान, 30 अप्रैल को लॉन्च होगा 'सांगरी टुडे राजस्थानी' पोर्टल
flash_on
मारवाड़ महासम्मेलन: रामदेवरा में सर्व समाज का अनूठा एकता संगम, जल कलश से लिया जातिवाद के खात्मे का संकल्प

Pooja Padiyar Author

News Writer

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter