सुनील गावस्कर बने मिडविकेट स्टोरीज के प्रधान सलाहकार

-मिडविकेट स्टोरीज क्रिकेट क्षेत्र के दिग्गजों के साथ श्रृंखलाबद्ध चर्चाएं शुरू करेगा मुंबई: मिडविकेट स्टोरीज़ को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर इसके प्रधान सलाहकार के रूप में शामिल हुए हैं। एक और महत्वपूर्ण घोषणा मिडविकेट स्टोरीज़ – इंडिया लेग के लॉन्च के बारे में थी जो खेल […]

ममता चौधरी
ममता चौधरी Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author
August 31, 2023 • 4:07 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
सुनील गावस्कर बने मिडविकेट स्टोरीज के प्रधान सलाहकार
“सुनील गावस्कर बने मिडविकेट स्टोरीज के प्रधान सलाहकार”
Favicon
Read more on sangritimes.com
31 Aug 2023
https://www.sangritimes.com/sunil-gavaskar-appointed-principal-advisor-of-midwicket-stories
Copied
सुनील गावस्कर बने मिडविकेट स्टोरीज के प्रधान सलाहकार
(L-R) MWS 1&2: निशांत दयाल, संस्थापक और जया प्रसाद,सह-संस्थापक, मिडविकेट स्टोरीज के साथ क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर जो मिडविकेट स्टोरीज़ के प्रधान सलाहकार के रूप में शामिल हुए हैं।

-मिडविकेट स्टोरीज क्रिकेट क्षेत्र के दिग्गजों के साथ श्रृंखलाबद्ध चर्चाएं शुरू करेगा

मुंबई: मिडविकेट स्टोरीज़ को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर इसके प्रधान सलाहकार के रूप में शामिल हुए हैं। एक और महत्वपूर्ण घोषणा मिडविकेट स्टोरीज़ – इंडिया लेग के लॉन्च के बारे में थी जो खेल जगत के दिग्गजों पर केंद्रित होगी। आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान 1 नवंबर, 2023 को पहली स्टोरी होगी।

मिडविकेट स्टोरीज़ क्रिकेट के दिग्गजों के लिए एक अनूठी परिकल्पना और मंच है, जो मैदान के अंदर और बाहर के अपने असाधारण अनुभवों को दर्शकों के साथ साझा करेंगे। इसमें उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं होंगी जो मनोरंजन के साथ-साथ जुनून का शानदार अनुभव प्रदान करेंगी।

मिडविकेट स्टोरीज़ के संस्थापक निशांत दयाल और सह-संस्थापक जया प्रसाद – जो इस अनूठी पहल के निर्माता हैं –  ने प्रधान सलाहकार के रूप में सुनील गावस्कर का स्वागत करते हुए यह घोषणा की। निशांत दयाल और जया प्रसाद ने मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले मुंबई में होने वाले भारत के पहले चरण की इवेंट के लिए विंडीज सुपरस्टार, ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल और ‘टर्बनेटर’ हरभजन सिंह की शानदार जोड़ी को अतिथि बनाने की भी घोषणा की।

ममता चौधरी Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Author

Journalist

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu