विगत 35 वर्षों से अपने समाज सेवा के अभूतपूर्व कार्यों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ ही समाज सेवा के कई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले जनपद रुद्रप्रयाग के शिक्षक डॉ. राधेलाल उत्तराँचली को पूर्व में भी कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है! इसी क्रम में उन्हें एक बार फिर *भारतीय गौरव पुरस्कार* से सम्मानित किया जायेगा। यह प्रदेश के साथ ही जनपद रुद्रप्रयाग वासियों के लिए बड़ी गौरव की बात है।
डॉ. राधेलाल उत्तराँचली को कई *राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों* से सम्मानित किया जा चुका है। 30 दिसम्बर 2022 को इनको गुड़गाँव में इण्टरनेशनल “बेस्ट टीचिंग अवार्ड” से नवाजा गया . 22 जनवरी 2023 को छातहित्र व समाजसेवा में दिल्ली में इन्हें *डा. बी0 आर0 अम्बेडकर भारतीय रत्न* अवार्ड से नवाजा गया ! अक्टूबर 2022 में इन्हें “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” नेशनल अवार्ड मिला है ! इससे पहले भी इन्हें 2009 में “सूचना के अधिकार” में ऩेशनल अवार्ड मिला है . 2013 में इन्हें “डा0 अम्बेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड” मिला है . सबसे बड़ी बात यह है कि अभी हाल ही में दिल्ली एन.सी.आर. के पाँच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में उन्हें मानद उपाधि (डाक्टरेट डिग्री) प्रदान की गयी है ! साथ ही मदर टेरसा मेमोरियल पुरस्कार व मार्च 2023 में इन्हें *इन्टरनेशनल आइकन अवार्ड* से भी सम्मानित किया गया .
इन्हीं समाज सेवी कार्यों व छात्रहित के कारणों से श्री उत्तराँचली को यह सम्मान डा. अम्बेडकर जयन्ती पर 14 अप्रैल 2023 को गुड़गाँव (हरियाणा) के एक पांच सितारा होटल “गोल्डन ट्यूलिप” में एक कार्यक्रम में *भारतीय सेव ह्यूमिनिटी* द्वारा प्रदान किया जायेगा। इस कार्यक्रम में देश के कुल पन्द्रह महत्वपूर्ण लोगों को ही यह सम्मान दिया जायेगा !
डॉ. राधेलाल उत्तराँचली को यह सम्मान प्रेरणा का कारक बनेगा और अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा पाकर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की ओर अग्रसर होंगे।
इस अवसर पर डॉ. उत्तराँचली ने दूरभाष से बातचीत के दौरान बताया कि यह सम्मान देश का, प्रदेश का, जनपद का व अपनी ग्राम सभा का सम्मान है ! और अपने विगत 35 वर्षों के किए गये अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्यों का फल है ! इस गौरवशाली सम्मान हेतु चयन होने पर वे व उनका परिवार व उनके शुभचिन्तक बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं.
history
This is an archived post. The information provided may be outdated.