प्राइम वीडियो ने किया टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' का ऐलान!
प्राइम वीडियो का नया टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ बेबाक और दिलचस्प बातचीत के साथ जल्द आ रहा है, जिसमें दिखेंगे बॉलीवुड के नामचीन सितारे।
देश का अग्रणी एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपने नए ओरिजिनल टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के प्रोडक्शन की शुरुआत की घोषणा कर दी है। इस शो की मेजबानी करेंगी दो दमदार और बेजोड़ हस्तियाँ – काजोल और ट्विंकल खन्ना। अपने बेबाक और दिलचस्प अंदाज के लिए जानी जाने वाली यह जोड़ी अब एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगी, जिसमें मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।
यह शो 'बनिजेय एशिया' द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है और बहुत जल्द प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। शो की खास बात यह है कि इसमें शामिल होंगे बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े नाम, जो इस टॉक शो को बना देंगे सबसे ग्लैमरस और चर्चित शो। यह टॉक शो न केवल मनोरंजक होगा, बल्कि बेझिझक और अनफिल्टर्ड बातचीत के साथ समाज, सेलिब्रिटी जीवन और निजी विचारों पर खुलकर चर्चा करेगा।
प्राइम वीडियो (इंडिया) के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक ने इस शो को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, “हम 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हैं। यह एक ऐसा शो है जो इस जॉनर को एक नई दिशा देगा और दर्शकों को दो प्रभावशाली महिलाओं की अनसुनी बातें सुनने का मौका मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “यह शो न केवल चटपटी और मजेदार बातचीत का जरिया बनेगा, बल्कि इसमें शामिल गेस्ट्स के साथ की जाने वाली चर्चा भी काफी दिलचस्प होगी। हम बनिजेय एशिया के साथ मिलकर एक ऐसा शो लाने जा रहे हैं, जो बोल्ड, नया और लंबे समय तक यादगार रहेगा।”