विपुल अमृतलाल शाह और सुदीप्तो सेन 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' से पहला गाना वंदे वीरम को करने वाले हैं CRPF और पुलिस के जवानों की मौजूदगी में लॉन्च
ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और हर तरफ से इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक बेसबरी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं,
जब से 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से लोगों में बड़ी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और हर तरफ से इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक बेसबरी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जो विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की दमदार तिकड़ी से आई है। हाल ही में एक दिलचस्प अपडेट सामने आई है, जिसमें 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' के मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का पहला गाना वंदे वीरम को उनके द्वारा 11 मार्च 2024 को रिलीज करने का इरादा है। लॉन्च इवेंट मुंबई में CRPF और पुलिस के जवानों के साथ प्लान किया गया है। ये चीज फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी के लिए बहुत बड़ी बात है। इवेंट में सिर्फ गाना ही लॉन्च नहीं होगा, बल्कि विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन, और अदा शर्मा के साथ -साथ बाकी कास्ट और क्रू मिलकर CRPF और पुलिस के जवानों को सम्मानित करेंगे।