टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए डॉक्टर 365 बॉलीवुड महाआरोग्य शिविर 28 जनवरी को

डॉक्टर 365 के डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर का यह तीसरा साल है जो 28 जनवरी 2024 को चित्रकूट मैदान में भव्य रूप से होने जा रहा है। धीरज कुमार जी के अतिरिक्त और भी कई लोग हमारे साथ जुड़े हुए हैं।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
January 26, 2024 • 6:34 PM  1
हेल्थ
NEWS CARD
Logo
टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए डॉक्टर 365 बॉलीवुड महाआरोग्य शिविर 28 जनवरी को
“टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए डॉक्टर 365 बॉलीवुड महाआरोग्य शिविर 28 जनवरी को”
Favicon
Read more on sangritimes.com
26 Jan 2024
https://www.sangritimes.com/doctor-365-bollywood-mahaarogya-shivir-for-tv-and-film-industry-on-28th-january
Copied
टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए डॉक्टर 365 बॉलीवुड महाआरोग्य शिविर 28 जनवरी को
टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए डॉक्टर 365 बॉलीवुड महाआरोग्य शिविर 28 जनवरी को

रविवार 28 को मुम्बई अंधेरी के चित्रकूट ग्राउंड में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार और क्रिएटिव आई लिमिटेड के निर्माता निर्देशक और अभिनेता धीरज कुमार फ़िल्म व टीवी इंडस्ट्री और मीडिया के लिए डॉक्टर 365 बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर का मुफ्त आयोजन करने जा रहे हैं। इस संदर्भ में मुम्बई के चित्रकूट मैदान में एक प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा इसकी घोषणा की गई। इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र कुमार, धीरज कुमार के साथ साथ ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी, बीएन तिवारी, हरीश चोकसी, अभिनेत्री संगीता तिवारी, अविनाश राय, स्पीच थेरेपिस्ट देवांगी दलाल, डॉ मनोज अग्नि , सुंदरी ठाकुर, सेलिब्रिटी एंकर डॉ वैभव शर्मा, कर्नल पी  सी सूद ( सीनियर एग्जीक्यूटिव वी पी हिंदुजा ग्रुप ) सहित कई हस्तियां उपस्थित रहीं। 
     

 डॉक्टर 365 के डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर का यह तीसरा साल है जो 28 जनवरी 2024 को चित्रकूट मैदान में भव्य रूप से होने जा रहा है। धीरज कुमार जी के अतिरिक्त और भी कई लोग हमारे साथ जुड़े हुए हैं। इस बार 5 लाख तक के फ्री हेल्थ कार्ड और 2 लाख रुपए तक के श्रम कार्ड जरूरतमंदों को बनाकर दिए जाएंगे। 15 से ज्यादा हर रोग के डॉक्टर यहां मौजूद होंगे। हमारा लक्ष्य एक लाख लोगों की जांच, इलाज, दवाएं देना है। इस बार बच्चों के लिए भी कई खास इंतजाम हैं। चाइल्ड अस्थमा केयर की विशेष सुविधा होगी। हार्ट के रोग से कैसे मुक्त रहा जा सकता है इसके लिए हृदय रोग विशेषज्ञ मौजूद होंगे। कैंसर के लिए भी स्पेशल डॉक्टर होंगे। हड्डी, आंखों, कान, नाक और गले के लिए स्पेशल डॉक्टर की टीम उपस्थित होगी। अगर किसी को आंखों के आप्रेशन की जरूरत पड़ी तो वह भी मुफ्त में करवाया जाएगा। इस शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाएं, फ्री आंखों की जांच, चश्मे और व्हीलचेयर का वितरण किया जाएगा।"

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter