हो न हो ये वही हैं… जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है…

एक बार फिर से उनकी याद, स्मृतियाँ और उनकी सीख उनके शब्दों में आज भी जहन से आत्मा तक मुझे झकझोर देती हैं। ये बात हर उस शख्स को याद होगी जिसका किसी भी तरह का कोई खास रिश्ता किसी से जुड़ा हो। यूं तो ये मेरे बाबूजी की यादें हैं पर इस संसार के […]

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team
October 2, 2023 • 2:22 PM  0
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
हो न हो ये वही हैं… जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है…
“हो न हो ये वही हैं… जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है…”
Favicon
Read more on sangritimes.com
2 Oct 2023
https://www.sangritimes.com/be-it-or-not-these-are-the-same-peoplewhose-discussion-is-neither-yours-nor-mine
Copied
हो न हो ये वही हैं… जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है…
हो न हो ये वही हैं… जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है…

एक बार फिर से उनकी याद, स्मृतियाँ और उनकी सीख उनके शब्दों में आज भी जहन से आत्मा तक मुझे झकझोर देती हैं। ये बात हर उस शख्स को याद होगी जिसका किसी भी तरह का कोई खास रिश्ता किसी से जुड़ा हो। यूं तो ये मेरे बाबूजी की यादें हैं पर इस संसार के प्रत्येक जीव से किसी न किसी का इस बात का संबंध है क्योंकि सभी के जीवन में वो खास जीवनपर्यंत उनके साथ जुड़ा रहता है। आज उनकी एक बात याद आती है कि “मरने से पहले उन्होंने कहा था, जिस दिन मैं इस संसार को छोड़ कर ईश्वर के पास जाऊंगा, उस दिन पूरे भारत में अवकाश होगा।“ उनका ये कहना आज भी मेरे जहन में अंकित सा हो गया है। अब इस बात कि सार्थकता ये है कि उनका देवलोक धाम गमन 2 अक्टूबर 2017 को हुआ और इस दिन गांधी जयंती पर अवकाश रहता है। ये कथन उतना ही सत्य है जितना कि ईश्वर का होना। यूं तो उनका स्मरण हर पल मेरे साथ है पर उनकी बातों से मुझे हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहे बस यही ईश्वर से प्रार्थना है।

आज उनकी षष्टम (6वीं) पुण्यतिथी है, प्रभु ने उनको जिस भी लोक में स्थान दिया हो मेरी और से उनको सादर वंदन यूं तो उनका स्मरण हर पल मेरे साथ है परंतु जो भी उनसे प्रेम करते हैं और उनको याद करते हैं उन सभी को कोटिश: नमन।।

70 के दशक के बालीवुड के अभिनेता व अभिनेत्रियों को भी श्री बंकट बिहारी जी के व्यक्तित्व ने प्रभावित किया और प्रदीप कुमार, परिक्षित साहनी, मनोज कुमार, रजा मुराद, रविन्द्र जैन, कामिनी कौशल, साधना, पं. विश्वेशवर शर्मा आदि कई हस्तीयां उनके मित्रों के रूप में शामिल हुए।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team

ममता चौधरी Sangri Times में पत्रकार और लेखक के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे न्यूज़ डेस्क पर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभाती हैं और शिक्षा, देश और बिज़नेस जैसे विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करती हैं। अपनी लेखन शैली और तथ्यों की गहन जांच-पड़ताल के ज़रिए वे पाठकों तक स्पष्ट, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter