वैश्विक अध्यात्म और नेतृत्व का संगम — दिल्ली में आयोजित होगा इंडो-ब्रिटिश मैत्री समारोह
नई दिल्ली : भारत की राजधानी नई दिल्ली एक ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय महत्व के आयोजन की साक्षी बनेगी — इंडो–ब्रिटिश फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन, जिसमें एंटरप्रे–शक्ति पुरस्कार …
नई दिल्ली : भारत की राजधानी नई दिल्ली एक ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय महत्व के आयोजन की साक्षी बनेगी — इंडो–ब्रिटिश फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन, जिसमें एंटरप्रे–शक्ति पुरस्कार और पावर वॉक जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम शामिल हैं। यह आयोजन एक्ज़ीक्यूटिव क्लब जी रिसॉर्ट, छतरपुर, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि: गुरुजी श्री अर्नव
इस भव्य अवसर के मुख्य अतिथि होंगे गुरुजी श्री अर्नव — एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त वैदिक गुरु, ज्योतिषरत्न विशेषज्ञ, और Mentor of Mentors।
गुरुजी श्री अर्नव, जो Gemstone Universe के सीईओ हैं, विश्व के कई देशों में उच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। उनके जीवन रूपांतरणकारी विचारों, मानवीय दृष्टिकोण, और ग्रह रत्न विज्ञान में अद्वितीय योगदान ने उन्हें वैश्विक मंच पर विशिष्ट स्थान प्रदान किया है।