रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपनी 3 फिल्में के साथ नेटफ्लिक्स पर मचाई धूम, जवान, डंकी और 'भक्षक' टॉप 10 में हुई शामिल

ये सभी 3 फिल्में अभी नेटफ्लिक्स के टॉप 10 इंडिया (फिल्म्स) में छाई हुई है। जी हां, एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के बाद, अब रेड चिलीज एंटरटेनमेंट डिजिटल मैदान पर भी अपनी महारथ साबित कर रहा है

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
February 28, 2024 • 6:04 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपनी 3 फिल्में के साथ नेटफ्लिक्स पर मचाई धूम, जवान, डंकी और 'भक्षक' टॉप 10 में हुई शामिल
“रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपनी 3 फिल्में के साथ नेटफ्लिक्स पर मचाई धूम, जवान, डंकी और 'भक्षक' टॉप 10 में हुई शामिल”
Favicon
Read more on sangritimes.com
28 Feb 2024
https://www.sangritimes.com/red-chillies-entertainment-created-a-stir-on-netflix-with-its-3-films-jawan-danky-and-bhakshak-included-in-the-top-10
Copied
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपनी 3 फिल्में के साथ नेटफ्लिक्स पर मचाई धूम, जवान, डंकी और 'भक्षक' टॉप 10 में हुई शामिल
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपनी 3 फिल्में के साथ नेटफ्लिक्स पर मचाई धूम, जवान, डंकी और 'भक्षक' टॉप 10 में हुई शामिल
शाहरुख खान और गौरी खान की  रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट एक पावरहाउस के रूप में खड़ी है। इस प्रोडक्शन कंपनी ने अपनी फिल्मों के जरिए दो दशकों से अधिक समय से दर्शकों को दीवाना किया है। अपनी सिनेमाई यात्रा को जारी रखते हुए इसने 'जवान' और 'डंकी' और 'भक्षक' जैसे तीन सबसे सफल और आकर्षक कंटेंट के साथ धूम मचा दी।
 
ये सभी 3 फिल्में अभी नेटफ्लिक्स के टॉप 10 इंडिया (फिल्म्स) में छाई हुई है। जी हां, एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के बाद, अब रेड चिलीज एंटरटेनमेंट डिजिटल मैदान पर भी अपनी महारथ साबित कर रहा है और इसकी तीन फिल्में लिस्ट के टॉप पोजीशन्स पर है।
 
सबसे पहले बात जवान की करते है, जिसे एटली ने डायरेक्ट किया हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति हैं। फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीता है और बॉक्स ऑफिस पर भी जोरदार कमाई की है। इसके साथ ही मशहूर फिल्ममेकर  राजकुमार हिरानी के निर्देशित में बनी तापसी पन्नू और शाहरुख खान स्टारर दिल छू लेने वाली 'डंकी' ने भी अपनी कहानी से लाखों लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी। यही नहीं इस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भूमि पेडनेकर और संजय मिश्रा स्टारर'भक्षक' भी एक दिलचप्स थ्रिलर हैं, जिसने अपनी आकर्षक कहानी और दमदार  प्रदर्शन से दर्शकों को दीवाना कर दिया।
 
यह शानदार सफलता रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की दर्शकों को पसंद आने वाली हाई क्वालिटी कंटेंट देने की अटूट कमिटमेंट का सबूत है। साफ है हर सिनेमाई सफलता के साथ, वे भारतीय मनोरंजन स्पेस में अग्रणी के रूप में अपनी विरासत को मजबूत करना जारी रखते हैं, और दुनिया भर के दर्शकों के दिलों और स्क्रीन पर एक अमिट छाप छोड़ते हैं।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter