तो, इसलिए महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है अनएक्सप्लेंड इनफर्टिलिटी- डॉ. चंचल शर्मा

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि कई बार हमें लगता है कि डॉक्टर ही सही गाइडेंस दे सकते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। हमे अपने जीवन में झांक कर देखना चाहिए की हम कितना किसी चीज में खुद को व्यस्त कर लेते है कि जो हमें अपने पार्टनर से दूर कर देते है।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
March 29, 2023 • 8:09 PM  0
हेल्थ
NEWS CARD
Logo
तो, इसलिए महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है अनएक्सप्लेंड इनफर्टिलिटी- डॉ. चंचल शर्मा
“तो, इसलिए महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है अनएक्सप्लेंड इनफर्टिलिटी- डॉ. चंचल शर्मा”
Favicon
Read more on sangritimes.com
29 Mar 2023
https://www.sangritimes.com/so-thats-why-unexplained-infertility-is-increasing-rapidly-in-women-dr-chanchal-sharma
Copied
तो, इसलिए महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है अनएक्सप्लेंड इनफर्टिलिटी- डॉ. चंचल शर्मा
तो, इसलिए महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है अनएक्सप्लेंड इनफर्टिलिटी- डॉ. चंचल शर्मा

आज के दौर में पूरी दुनिया में इनफर्टिलिटी की समस्या बहुत ही आम हो गई है। इनफर्टिलिटी से निपटना बेहद ही कठिन और इमोशनल प्रक्रिया है। इस समस्या से निपटने का तरीका कई कारणों और परिस्थियों पर निर्भर करता है। शारीरिक समस्याएं, लाइफस्टाइल, खराब खानपान, कम शारीरिक गतिविधि और तनाव ज्यादा होने से इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ सकती है। 

कुछ मामलों में ऐसा होता है कि सारी रिपोर्ट नॉर्मल होने के बाद भी न जाने कितने दंपति माता-पिता बनने के सुख से वंचित है। क्या आपको भी लगता है कि आप अननोन या अनएक्सप्लेंड इनफर्टिलिटी से पीड़ित है? क्या आपको लगता है कि कोई कारण नहीं हैं लेकिन फिर भी प्रेगनेंसी नहीं हो रही है? कही इसका कारण आपका फोन तो नहीं है? या फिर ऐसा हो की फोन की ज्यादा लत लगने से कही आप अपने पार्टनर से दूर होते जा रहे हैं जिसकी वजह से आप गर्भधारण नहीं कर पा रहें?  

आशा आयुर्वेदा स्थित डॉक्टर चंचल शर्मा बताती है कि ऐसा ही एक मामला उनके क्लिनिक में आया था। उन्होंने बताया कि एक जोड़ा काफी पहले हमारे पास आया था, उनकी शादी को करीब 8 साल हो चुके थे। दोनों मेरे कमरे में आए दोनों की हिस्ट्री मैंने लिखी, पूछने पर सारी रिपोर्ट्स नार्मल थी। उनको ऐसी कोई भी समस्या नहीं थी जिससे हम पता लगा पाए की दोनों में कोई इनफर्टिलिटी का क्या कारण है।  
उनकी ब्लड टेस्ट नार्मल थी, ट्यूब भी दोनों खुली थी, पति की रिपोर्ट्स एक दम सही थी। रिपोर्ट्स के बारे में जानने के बहुत देर बाद जाकर डॉक्टर चंचल ने महिला से पूछा की उनको क्या समस्या रहती है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter