शानदार कहानी, जबरदस्त परफॉर्मेंस और सबसे बड़ी फिल्मों से सजा रहा साल 2024 का फर्स्ट हाफ

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर ने साल की शुरुआत धमाल के साथ की और फिर इसने बॉक्स ऑफिस पर 211.50 करोड़ की कमाई अपने नाम की।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team
May 31, 2024 • 4:52 PM  0
फिल्म समीक्षा
NEWS CARD
Logo
शानदार कहानी, जबरदस्त परफॉर्मेंस और सबसे बड़ी फिल्मों से सजा रहा साल 2024 का फर्स्ट हाफ
“शानदार कहानी, जबरदस्त परफॉर्मेंस और सबसे बड़ी फिल्मों से सजा रहा साल 2024 का फर्स्ट हाफ”
Favicon
Read more on sangritimes.com
31 May 2024
https://www.sangritimes.com/the-first-half-of-the-year-2024-is-adorned-with-great-stories-amazing-performances-and-the-biggest-movies
Copied
शानदार कहानी, जबरदस्त परफॉर्मेंस और सबसे बड़ी फिल्मों से सजा रहा साल 2024 का फर्स्ट हाफ
शानदार कहानी, जबरदस्त परफॉर्मेंस और सबसे बड़ी फिल्मों से सजा रहा साल 2024 का फर्स्ट हाफ
लोगों द्वारा साल 2024 का बेसब्री से इंतजार किया गया था। ऐसे में साल के फर्स्ट हाफ में जहां कुछ फिल्में बड़े प्रोडक्शन के साथ आईं, वहीं कुछ ने अपनी दिलचस्प कहानियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह कहने बनता है कि फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग इंपैक्ट रहा है, लेकिन एक फिल्म जो सबसे अलग रही है, वह है यामी गौतम धर की आर्टिकल 370। यह साल की पहली फीमेल-लीड के रूप में सफलता पाने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने अपनी कहानी और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के जरिए अपनी सफलता को सभी के सामने पेश किया है।
 
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर ने साल की शुरुआत धमाल के साथ की और फिर इसने बॉक्स ऑफिस पर 211.50 करोड़ की कमाई अपने नाम की। स्केल और स्टार पावर को ध्यान में रखते हुए, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी से कामयाब रही। वहीं एक दूसरी फिल्म, शैतान, जिसमें अजय देवगन, आर. माधवन और ज्योतिका ने काम किया है, ने वर्ल्ड वाइड ₹211 करोड़ की कमाई अपने नाम की है, जो सच में एक चौंका देने वाला कलेक्शन है। फिल्म ने अपनी जबरदस्त कहानी से हलचल मचा दी है और यह 2024 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म, 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन हॉरर फिल्म बन गई है।
 
अजय देवगन स्टारर मैदान ने दुनिया भर में 67 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को हर तरफ से शानदार रिव्यू मिला है, लेकिन पॉजिटिव क्रिटिकल रिसेप्शन के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। वहीं आखिर में बात करें, यामी गौतम धर की आर्टिकल 370 की तो इस फिल्म ने ₹74.17 करोड़ की कमाल की है। फिल्म 2024 की स्लीपर हिट बनी, और इस चीज ने उसे सफल फीमेल लीड फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया। यह फिल्म ऐसी फिल्मों की लिस्ट में 9वें स्थान पर है।
 
साल 2024 के फर्स्ट हाफ ने सिनेमा की दुनिया के लिए एक रोमांचक साल होने की राह तैयार कर दी है। बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर और बड़ी सफलताओं के कॉम्बिनेशन के साथ, यह इंडस्ट्री अपनी अलग अलग कहानियों और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधे रखता है

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team

ममता चौधरी Sangri Times में पत्रकार और लेखक के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे न्यूज़ डेस्क पर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभाती हैं और शिक्षा, देश और बिज़नेस जैसे विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करती हैं। अपनी लेखन शैली और तथ्यों की गहन जांच-पड़ताल के ज़रिए वे पाठकों तक स्पष्ट, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Popular Posts

1
कैदियों के पुनर्वास और कल्याण को नजरअंदाज करना समाज के लिए नुकसानदेह - अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
2
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी और आईपीई ग्लोबल ने रिसर्च, ट्रेनिंग और छात्र विकास के माध्यम से सतत स्वास्थ्य सेवा समाधान को आगे बढ़ाने के लिए साझेदारी की
3
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने 4 विशिष्ट एमडीपी के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य पेशेवरों के विकास को मजबूत किया
4
डिलाइट रूम में आराम का आनंद लें – साल्टलेक, कोलकाता में आपका सबसे अच्छा प्रवास
5
'हमारे बारह' का दमदार टीज़र हुआ लॉन्च! महिलाओं के  दुखद संघर्ष को उजागर करने वाली फिल्म 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में होगी रिलीज
home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter