अरुट महाराज की जयंती पर राज्य सरकार करे सार्वजनिक अवकाश की घोषणा : पूनम अंकुर छाबड़ा

Junja Ram
Junja Ram Verified Public Figure • 19 Apr, 2026 Author
May 25, 2023 • 5:56 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अरुट महाराज की जयंती पर राज्य सरकार करे सार्वजनिक अवकाश की घोषणा : पूनम अंकुर छाबड़ा
“अरुट महाराज की जयंती पर राज्य सरकार करे सार्वजनिक अवकाश की घोषणा : पूनम अंकुर छाबड़ा”
Favicon
Read more on sangritimes.com
25 May 2023
https://www.sangritimes.com/the-state-government-should-declare-a-public-holiday-on-the-birth-anniversary-of-arut-maharaj-poonam-ankur-chhabra
Copied
अरुट महाराज की जयंती पर राज्य सरकार करे सार्वजनिक अवकाश की घोषणा : पूनम अंकुर छाबड़ा
अरुट महाराज की जयंती पर राज्य सरकार करे सार्वजनिक अवकाश की घोषणा : पूनम अंकुर छाबड़ा

जयपुर। राजस्थान में सम्पूर्ण शराबबंदी को लेकर आंदोलन चला रहीं जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अरुट जी महाराज की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की मांग कर पूनम ने अरोड़वंश समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए श्री अरोड़वंश बोर्ड गठित किये जाने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पूनम छाबड़ा ने कहा है कि अरोड़वंश समुदाय, जिनकी जनसंख्या एक करोड़ से भी अधिक है। राजस्थान ही नहीं अपितु देश के विकास में भी अरोड़वंश समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राजनीतिक, सामाजिक उत्थान, आर्थिक, प्रशासनिक, संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
पूनम अंकुर छाबड़ा ने अपने पत्र में कहा है कि अरोड़वंश समाज प्रदेश के विभिन्न जिलों में निवास कर रहा है। समाज की राजनीति में भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। अरोड़वंश समाज ने महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव पहल की है और विभिन्न क्षेत्रों में इस जाति वर्ग की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। 
शहीद विधायक गुरुशरण छाबड़ा जी की पुत्रवधू पूनम छाबड़ा का यह भी मानना है कि समाज को और मजबूत करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक बोर्ड गठित किया जाये।

 पंजाबी भाषा अकादमी की तरह यह बोर्ड भी स्थायी हो और इसमें समाज से ही अध्यक्ष व सदस्यों का मनोनयन किया जाये ताकि समाज आगे बढ़ सके। 
इस तरह के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अरोड़वंश समुदाय के प्रवर्तक अरुट महाराज जी की जयंती पर 30 मई को राजस्थान सरकार अवकाश की घोषणा करे ताकि समाज के लोग प्रवर्तक की जयंती को उल्लासपूर्वक मना सकें।

bolt यह भी जरूर पढ़ें

flash_on
Purple Walk for Hope: कर्टेन रेजर फॉर एब्डोमिनल कैंसर डे कई शहरों में चला अभियान, 19 मई वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के प्रति जागरूकता पर ज़ोर
NEW
flash_on
श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल, जयपुर एवं राकेश राठी प्रोडक्शन का “कागज़ की कश्ती” कार्यक्रम भव्य एवं यादगार रहा
flash_on
पावरफुल नारी ग्रुप और स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन ने किया सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम
flash_on
जब पत्थर बोले भावनाओं की भाषा: राजकुमार गुप्ता की पेबल आर्ट प्रदर्शनी ने मोहा मन
flash_on
जयपुर में आस्था, सम्मान और एकता का महापर्व: 'जय बाबा रामदेव अवॉर्ड शो' का भव्य ऐलान
flash_on
राजस्थानी भाषा को मिलेगी नई पहचान, 30 अप्रैल को लॉन्च होगा 'सांगरी टुडे राजस्थानी' पोर्टल

Junja Ram Verified Public Figure • 19 Apr, 2026 Author

जुंजा राम सांगरी टाइम्स में संपादक और पत्रकार हैं। वे सिनेमा, एंटरटेनमेंट, बिज़नेस और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन करते हैं। इसके साथ ही वे पेजेंट, फैशन शो और मनोरंजन उद्योग से संबंधित खबरों और विशेष रिपोर्टों को कवर करते हैं। उनकी पत्रकारिता में मनोरंजन जगत की गतिविधियों, ट्रेंड्स और प्रमुख आयोजनों पर विशेष फोकस रहता है।

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter