स्टिंग के नए अभियान के साथ अक्षय कुमार ने गर्मी के मौसम में जोड़ा ऊर्जा का नया तत्व

मुंबई : पेप्सिको इंडिया की स्टिंग को भारत के युवाओं के भीतर अपनी जोश भर देने वाली ऊर्जा के झटके के साथ ऊर्जावान बना देने के लिए जाना जाता है। अपने ग्राहकों में ऊर्जा भर देने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए स्टिंग ने आज अपने नए अभियान की शुरुआत की जिसमें ब्रैंड एंबेसडर […]

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
February 14, 2023 • 1:27 PM  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
स्टिंग के नए अभियान के साथ अक्षय कुमार ने गर्मी के मौसम में जोड़ा ऊर्जा का नया तत्व
“स्टिंग के नए अभियान के साथ अक्षय कुमार ने गर्मी के मौसम में जोड़ा ऊर्जा का नया तत्व”
Favicon
Read more on sangritimes.com
14 Feb 2023
https://www.sangritimes.com/akshay-kumar-adds-energy-to-the-summer-season-with-stings-new-campaign
Copied
स्टिंग के नए अभियान के साथ अक्षय कुमार ने गर्मी के मौसम में जोड़ा ऊर्जा का नया तत्व
स्टिंग के नए अभियान के साथ अक्षय कुमार ने गर्मी के मौसम में जोड़ा ऊर्जा का नया तत्व
मुंबई : पेप्सिको इंडिया की स्टिंग को भारत के युवाओं के भीतर अपनी जोश भर देने वाली ऊर्जा के झटके के साथ ऊर्जावान बना देने के लिए जाना जाता है। अपने ग्राहकों में ऊर्जा भर देने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए स्टिंग ने आज अपने नए अभियान की शुरुआत की जिसमें ब्रैंड एंबेसडर और सुपरस्टार अक्षय कुमार नज़र आएंगे। इन गर्मियों में लोगों को लुभाने के लिए तैयार यह अभियान के अंतर्गत एक मज़ेदार और रोमांचक फिल्म भी शामिल है जो ब्रैंड की “एनर्जी बोले तो स्टिंग®” पोजिशनिंग को नए सिरे से दोहराती है।
इस फिल्म की शुरुआत एक कॉलेज में बने केमेस्ट्री लैब से होती है जहां एक गुस्सैल प्रोफेसर विज्ञान के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर रहा होता है। वहीं, दूसरी ओर छात्र अपने इनोवेटिव प्रोटोटाइप पेश रहे होते हैं। गुस्सैल प्रोफेसर कोई भी प्रोजेक्ट पसंद न आ आने पर नाराज़ हो जाता है, लेकिन जैसे ही अक्षय कुमार स्टिंग एनर्जी के अपने प्रोजेक्ट के साथ आते हैं, प्रोफेसर चौंक जाते हैं! पूरे लैब में भूचाल लाने के लिए अक्षय कुमार को स्टिंग® की सिर्फ एक घूंट की ही ज़रूरत होती है और प्रोफेसर चौंक जाते हैं। प्रोफेसर की प्रतिक्रिया जानने के उद्देश्य से अक्षय चुटीले अंदाज़ में उनसे हिंदी में पूछते हैं, “अब मज़ा आया सर?” फिल्म के आखिर में ब्रैंड की टैगलाइन “एनर्जी बोले तो स्टिंग” दिखाई देती है जिससे एक लाइन में पूरी फिल्म का सार पता चलता है।
स्टिंग के नए अभियान के बारे में नसीब पुरी, सीनियर मार्केटिंग डायरेक्टर, एनर्जी, हाइड्रेशन एंड फ्लेवर्स, पेप्सिको इंडिया ने कहा, “स्टिंग सही अर्थों में बेवरेज कैटेगरी में अग्रणी रहा है जिसने संचार समेत विभिन्न चीज़ों को नए सिरे से परिभाषित किया है। स्टिंग के अभियानों में हमेशा हमारे ग्राहकों की भावनाओं को दर्शाया गया है और इसमें चुटीलेपन, आश्चर्य और बेहतरीन मनोरंजन का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके और स्टिंग की ऊर्जा से मिलने वाले फायदे लोगों तक पहुंच सके! इस वर्ष भी हम एक और मज़ेदार अभियान के साथ आए हैं जिसमें फिर से यह जाहिर करने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर कही जाने वाली बातों का इस्तेमाल किया गया है।”
      इस नए अभियान के बारे में ब्रैंड एंबेसडर अक्षय कुमार ने कहा, “हम हमेशा ही स्टिंग के साथ शूटिंग करने को लेकर तैयार रहता हूं, न सिर्फ इस वजह से क्योंकि ब्रैंड लोगों को जबरदस्त ऊर्जा देता है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि हर बार एक नई कहानी हमारा इंतज़ार कर रही होती है। इस बार भी इस अभियान में मज़ेदार घटनाओं को संजोया गया है जिसमें ब्रैंड को तरोताज़गी भरे और मज़ेदार अवतार को दर्शाया गया है। इस अभियान का हिस्सा बनने को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि यह अभियान लोगों को बहुत पसंद आएगा।”
      यह नया 360 डिग्री स्टिंग अभियान टेलीविज़न, डिजिटल, आउटडोर और सोशल मीडिया हर जगह प्रसारित किया जाएगा। स्टिंग भारत में सभी आधुनिक और पारंपरिक रिटेल आउटलेट के साथ-साथ प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 200 मिली और 250 मिली के छोटे सिंगल सर्व पैक और 500 मिली के मल्टी सर्व पैक में उपलब्ध है।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu