एक्शन फिल्म 'आज़ाद' में अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी की दमदार भूमिका, नए साल में बड़े पर्दे पर धमाका

अभिषेक कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आज़ाद' की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ गई है।

आरजे राधिका
आरजे राधिका Author
November 6, 2024 • 4:17 PM  0
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
एक्शन फिल्म 'आज़ाद' में अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी की दमदार भूमिका, नए साल में बड़े पर्दे पर धमाका
“एक्शन फिल्म 'आज़ाद' में अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी की दमदार भूमिका, नए साल में बड़े पर्दे पर धमाका”
Favicon
Read more on sangritimes.com
6 Nov 2024
https://www.sangritimes.com/ajay-devgan-aman-devgan-and-rasha-thadani-in-powerful-roles-in-the-action-film-azad-a-blast-on-the-big-screen-in-the-new-year
Copied
एक्शन फिल्म 'आज़ाद' में अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी की दमदार भूमिका, नए साल में बड़े पर्दे पर धमाका
एक्शन फिल्म 'आज़ाद' में अजय देवगन, अमन देवगन और राशा थडानी की दमदार भूमिका, नए साल में बड़े पर्दे पर धमाका

मुंबई: अभिषेक कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म "आज़ाद" की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ गई है। दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुए टीज़र ने दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पाई, जिससे फिल्म को लेकर माहौल और भी गर्म हो गया है। अब, इस टीज़र के ऑनलाइन लांच के साथ दुनियाभर के दर्शक इस रोमांचक फिल्म की झलक पा सकते हैं।

"आज़ाद" में अजय देवगन एक दमदार भूमिका में नज़र आएंगे, और उनके साथ नवोदित सितारे अमन देवगन और राशा थडानी भी सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत कर रहे हैं। डायना पेंटी भी फिल्म में प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में अभिषेक कपूर ने अपनी अनूठी शैली में एक्शन, ड्रामा और रोमांच का बेहतरीन संगम पेश किया है, जो दर्शकों को एक नई सिनेमाई दुनिया का अनुभव देगा।

फिल्म के टीज़र में लुभावने दृश्य और नई प्रतिभाओं का परिचय देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए हैं। "काई पो चे", "केदारनाथ", "रॉक ऑन" और "चंडीगढ़ करे आशिकी" जैसी हिट फिल्में देने वाले अभिषेक कपूर ने "आज़ाद" के साथ एक और यादगार सिनेमाई अनुभव देने की अपनी विरासत को कायम रखा है।

रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म दर्शकों को एक्शन से भरपूर बड़े पर्दे का अनुभव देने के लिए तैयार है। "आज़ाद" जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और यह फिल्म नए साल की शुरुआत में एक धमाकेदार सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

आरजे राधिका Author

Journalist & Writer

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu