जोधपुर ऑडिशन में हुनर दिखाने शामिल हुए शहर के मॉडल्स

ऑडिशन में सभी पार्टिसिपेंट्स ने सिंगिंग, डांसिंग, मिमिक्री व एक्टिंग का प्रदर्शन करके सभी का मनोरंजन किया। ऑडिशन में जजेज के रूप में एंकर जीत, मिस्टर पिंकसिटी 2018 मिलन कुमार शामिल थे।

Junja Ram
Junja Ram Verified Public Figure • 19 Apr, 2026 Author
September 18, 2019 • 6:45 PM  0
ब्यूटी पेजेंट
NEWS CARD
Logo
जोधपुर ऑडिशन में हुनर दिखाने शामिल हुए शहर के मॉडल्स
“जोधपुर ऑडिशन में हुनर दिखाने शामिल हुए शहर के मॉडल्स”
Favicon
Read more on sangritimes.com
18 Sep 2019
https://www.sangritimes.com/models-of-the-city-joined-the-jodhpur-audition-to-show-their-talent
Copied
जोधपुर ऑडिशन में हुनर दिखाने शामिल हुए शहर के मॉडल्स
जोधपुर ऑडिशन में हुनर दिखाने शामिल हुए शहर के मॉडल्स

--  नवंबर में आयोजित होगा ग्रांड फिनाले

जयपुर: राजधानी में नवंबर में मिस्टर वर्मा इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित होने वाले स्टेट लेवल फैशन पेजेंट "मिस्टर एंड मिस पिंकसिटी सीजन 3 2019" के लिए जोधपुर शहर में आखलिया सर्किल स्थित ओम श्री हैण्डलूम में ऑडिशन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर भर से आये मेल फीमेल मॉडल्स ने पार्टिसिपेट किया। ऑडिशन के दौरान सभी पार्टिसिपेंट्स ने पूरे दम खम के साथ रैंप वाक कर जजेज को इम्प्रेस किया। ऑडिशन में सभी पार्टिसिपेंट्स ने सिंगिंग, डांसिंग, मिमिक्री व एक्टिंग का प्रदर्शन करके सभी का मनोरंजन किया। ऑडिशन में जजेज के रूप में एंकर जीत, मिस्टर पिंकसिटी 2018 मिलन कुमार शामिल थे।

शो डायरेक्टर गौरव वर्मा ने बताया की ऑडिशन में तकरीबन 100 से अधिक पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया व पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा को दर्शाया। इस फैशन पेजेंट के दो संस्करण सफलतापूर्वक सम्पन्न होने क बाद यह तीसरा सीजन है। इस सीजन में बहुत सी यूनिक व एक्सपेरिमेंटल सेशंस देखने को मिलेंगे।

शो डायरेक्टर गौरव वर्मा ने आगे बताया की आगामी दिनों में जोधपुर ऑडिशन, जयपुर मेगा ऑडिशन, फोटो सेशंस, ग्रूमिंग सेशंस, ब्यूटी सेशंस, फिटनेस सेशंस, लुक लॉन्च, टैलेंट राउंड, सेमी फिनाले समेत कई इंटरेस्टिंग एक्टिविटीज होंगी, जिससे सभी मॉडल्स को प्रॉपर ग्रूमिंग मिल सके।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Junja Ram Verified Public Figure • 19 Apr, 2026 Author

जुंजा राम सांगरी टाइम्स में संपादक और पत्रकार हैं। वे सिनेमा, एंटरटेनमेंट, बिज़नेस और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन करते हैं। इसके साथ ही वे पेजेंट, फैशन शो और मनोरंजन उद्योग से संबंधित खबरों और विशेष रिपोर्टों को कवर करते हैं। उनकी पत्रकारिता में मनोरंजन जगत की गतिविधियों, ट्रेंड्स और प्रमुख आयोजनों पर विशेष फोकस रहता है।

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu