Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
समुदाय को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एजुकेट गर्ल्स संस्था ने रवाना किया शिक्षा रथ
Pooja Padiyar Author
September 15, 2022 • 2:36 PM 0
प
प्रदेश
NEWS CARD
“समुदाय को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एजुकेट गर्ल्स संस्था ने रवाना किया शिक्षा रथ”
समुदाय को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एजुकेट गर्ल्स संस्था ने रवाना किया शिक्षा रथ
- एजुकेट गर्ल्स का शिक्षा रथ झाबुआ, धार, अलीराजपुर सहित बड़वानी के 300 गांवों में रवाना
बड़वानी: एजुकेट गर्ल्स एक गैर-लाभकारी संस्था है जो भारत के ग्रामीण और शैक्षिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों की शिक्षा के लिए समुदायों को जुटाने पर अपना ध्यान केंद्रित करती है। संस्था बच्चों की शिक्षा तक पहुंच और गुणवत्ता में सुधार करने के लक्ष्य के साथ मध्यप्रदेश के धार, झाबुआ, बड़वानी और अलीराजपुर जिले में कार्य कर रही है। पिछले कुछ महीनों से एजुकेट गर्ल्स धार, झाबुआ, बड़वानी और अलीराजपुर जिले में नामांकन अभियान चला रही है। नामांकन अभियान की इसी कड़ी में समुदाय को बालिका शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक करने के लिए संस्था ने 1 सितंबर से नवाचार के रूप में शिक्षा रथ को सभी जिलों के गांवों में रवाना किया है।
एजुकेट गर्ल्स का ये शिक्षा रथ करीब 15 दिनों तक धार, झाबुआ, बड़वानी और अलीराजपुर के 300 से भी अधिक गांवों में घूम घूम कर समुदाय को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने में मददगार साबित होंगे।
संस्था के शिक्षा रथ बड़ी एलईडी डिस्पले से लेस हैं जिसके माध्यम से गांवों के लोगों को इककट्ठा कर उन्हें बालिका शिक्षा के महत्व पर आधारित व्हिडिओ दिखाए जाते हैं। संस्था का मानना है कि उसके इस कदम से समुदाय बालिका शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक होगा जिससे संस्था को बालिकाओं के नामांकन करने में मदद मिलेगी। जिला कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने कहा, बड़वानी जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है। जहाँ ग्रामीण इलाकों की अधितर जनसँख्या आदिम जनजाति की है। यहाँ शासन, जिला प्रशासन तथा एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा शिक्षा को लगातार बेहतर बनाने में प्रयास कर रहे हैं। हमारे जिले में लोग शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक नहीं हैं। बालिकाओं को नामांकित करने तथा समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एजुकेट गर्ल्स संस्था को बधाई देता हूँ।
एजुकेट गर्ल्स संस्था के मध्य प्रदेश के स्टेट ऑपरेशन लीड रंजीत नाथ ने बताया, “एजुकेट गर्ल्स में हम लड़कियों के नामांकन और उनकी शिक्षा में आने वाली सभी रुकावटों को दूर कर उनकी शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं। हमनें जिला प्रशासन तथा जिला शिक्षा केंद्र के साथ मिलकर शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने, शिक्षा के महत्व को प्रसारित करने और स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए यह नामांकन अभियान शुरू किया है। हमें यकीन है कि इस शिक्षा रथ से कई लड़कियों को फायदा होगा।”
धार, झाबुआ, बड़वानी और अलीरापुर जिले में संस्था के शिक्षा रथ को मध्यप्रदेश शासन तथा जिला शिक्षा केंद्र का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बड़वानी कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा और धार जिले में जिला पंचायत सीईओ श्री केएल मीणा ने शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाई। दोनों जिलों की तर्ज पर अलीराजपुर में भी जिला कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह और झाबुआ में जिला परियोजना समन्वयक श्री रालू जी सिंगाड द्वारा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
एजुकेट गर्ल्स के बारे में: एजुकेट गर्ल्स एक ग़ैर-लाभकारी संस्था है जो भारत के ग्रामीण और शैक्षिक रूप से पिछड़े इलाकों में बालिकाओं की शिक्षा के लिए समुदायों को प्रेरित करता है। सरकार के साथ साझेदारी में काम करते हुए एजुकेट गर्ल्स वर्तमान में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 20,000 से अधिक गांवों में सफलतापूर्वक कार्यरत है। सामुदायिक स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या को सहभागी बनाते हुए, एजुकेट गर्ल्स स्कूल से वंचित बालिकाओं की पहचान, नामांकन, और स्कूलों में ठहराव बनाए रखने और सभी बच्चों (दोनों - बालिकाओं और बालकों) के लिए साक्षरता और अंक गणितीय योग्यता में बुनियादी सुधार के लिए मदद करता है ।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.