पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में नए ईएसआईसी शाखा कार्यालय का उद्घाटन
Sri Muktsar Sahib, Punjab, 25th March 2026, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने 25 मार्च 2026 को पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में एक नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय का उद्घाटन ईएसआईसी के पंजाब क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक-सह-वसूली अधिकारी डॉ. हेमंत गर्ग ने किया। अपने संबोधन में डॉ. गर्ग ने इस बात...
Sri Muktsar Sahib, Punjab, 25th March 2026, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने 25 मार्च 2026 को पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में एक नए शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यालय का उद्घाटन ईएसआईसी के पंजाब क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक-सह-वसूली अधिकारी डॉ. हेमंत गर्ग ने किया।
अपने संबोधन में डॉ. गर्ग ने इस बात पर जोर दिया कि इस नए शाखा कार्यालय की स्थापना क्षेत्र के श्रमिकों और लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह नया कार्यालय बीमित व्यक्तियों और उनके परिवारों के लिए बेहतर पहुंच, शिकायतों के त्वरित निवारण और ईएसआईसी योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेगा।