आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को प्रदान की ‘गौ रक्षक’ की उपाधि
नई दिल्ली [भारत], 6 अक्टूबर : आनंदधाम आश्रम, नई दिल्ली में चल रहे श्री गणेश–लक्ष्मी महायज्ञ 2025 में डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (ShivSena …
नई दिल्ली [भारत], 6 अक्टूबर : आनंदधाम आश्रम, नई दिल्ली में चल रहे श्री गणेश–लक्ष्मी महायज्ञ 2025 में डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (ShivSena NDA Alliance & Elections), अपने परिवार के साथ पधारे।
डॉ. अभिषेक वर्मा ने अपने परिवार सहित मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की आराधना करते हुए यज्ञ में भाग लिया और राष्ट्र एवं समाज कल्याण के लिए आहुति अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने परम पूज्य सुधांशु जी महाराज एवं आश्रम परिवार के साथ सनातन धर्म प्रचार–प्रसार, हिंदुत्व की रक्षा और सामाजिक जागरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
आश्रम भ्रमण के दौरान डॉ. वर्मा ने गौशाला का निरीक्षण किया और स्वयं गौ सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ रक्षा एवं गौ संवर्धन को युग की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उनकी इस श्रद्धा एवं समर्पण को देखते हुए प्रसिद्ध कथा वाचक, समाज सुधारक एवं विश्व जाग्रति मिशन के परमाध्यक्ष आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को “गौ रक्षक” की उपाधि प्रदान की तथा उन्हें शुभाशीष पत्र एवं विशेष उपहार भेंटकर सम्मानित किया।