राम मंदिर में ध्वजारोहण और भारत उत्कर्ष महायज्ञ की पूर्णाहुति, नोएडा में 11 लाख श्रद्धालुओं ने रचा नया इतिहास
नोएडा, सेक्टर-110, रामलीला मैदान | आज अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण की ऐतिहासिक और भावनाओं से भरी घड़ी के साथ ही नोएडा में आयोजित 108-कुण्डीय “भारत उत्कर्ष महायज्ञ” के अंतिम दिन रामभक्ति अपनी चरम पर दिखाई दी। जैसे ही अयोध्या से ध्वजारोहण का शुभ संदेश आया, उसी क्षण महायज्ञ स्थल पर राम तारक यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित की गई और पूरा...
नोएडा, सेक्टर-110, रामलीला मैदान |
आज अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण की ऐतिहासिक और भावनाओं से भरी घड़ी के साथ ही नोएडा में आयोजित 108-कुण्डीय “भारत उत्कर्ष महायज्ञ” के अंतिम दिन रामभक्ति अपनी चरम पर दिखाई दी। जैसे ही अयोध्या से ध्वजारोहण का शुभ संदेश आया, उसी क्षण महायज्ञ स्थल पर राम तारक यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित की गई और पूरा परिसर “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा।
दस दिनों तक चले इस विराट आयोजन में कुल 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता हुई—यह संख्या सिद्ध करती है कि भारत उत्कर्ष महायज्ञ नोएडा की धरती पर अब तक का सबसे विशाल, सर्वाधिक पवित्र तथा सबसे भव्य धार्मिक आयोजन बन चुका है।