रॉयल अंदाज में बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ और कियारा ने लिए सात फेरे

अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर।

Pankaj Kumawat
Pankaj Kumawat Verified Public Figure • 01 May, 2026 Author
February 13, 2023 • 5:50 PM  0
सिनेमा
NEWS CARD
Logo
रॉयल अंदाज में बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ और कियारा ने लिए सात फेरे
“रॉयल अंदाज में बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ और कियारा ने लिए सात फेरे”
Favicon
Read more on sangritimes.com
13 Feb 2023
https://www.sangritimes.com/bollywood-stars-siddharth-and-kiara-took-seven-rounds-in-royal-style
Copied
रॉयल अंदाज में बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ और कियारा ने लिए सात फेरे
रॉयल अंदाज में बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ और कियारा ने लिए सात फेरे

बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं कियारा आडवाणी ने एकदम शाही अंदाज में शादी कर सात फेरे लिए। सिद्धार्थ और कियारा की यह हाई प्रोफाइल शादी राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में हुई। जिसमें बॉलीवुड सहित कॉरपोरेट, पॉलिटिक्स क्षेत्र के नामचीन लोगों ने शिरकत की। 

सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में पिछले तीन दिनों से चल रहीं थीं। हल्दी, मेहंदी और संगीत के फंक्शन के बाद सात फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। 

इस खूबसूरत जोड़े की शादी में शिरकत करने लगभग पूरा बॉलीवुड ही उमड़ पड़ा। जिसमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, जूही चावला, शाहिद कपूर, मलाइका अरोड़ा, ईशा अम्बानी, आकाश अम्बानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। दोनों की शादी की थीम को पिंक कलर पर तैयार किया गया था। सिद्धार्थ की बारात में करण जौहर और शाहिद कपूर ने जमकर डांस किया। कियारा ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहँगा पहना।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Pankaj Kumawat Verified Public Figure • 01 May, 2026 Author

Entertainment Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter