फेमिना रनर-अप ने रण उत्सव को नया रंग दिया
फेमिना मिस इंडिया की श्रेया पूंजा और रेखा पांडेय ने कच्छ के रण में शांति, संस्कृति, धोलावीरा और सस्टेनेबल पर्यटन का अनोखा संगम अनुभव किया।
फेमिना मिस इंडिया के विनर्स की अविस्मरणीय रण उत्सव की यात्रा
पिछले दिनों गुजरात का विश्वप्रसिद्ध रन ऑफ़ कच्छ उस समय और भी अधिक जीवंत हो उठा जब फेमिना मिस इंडिया 2023 की 1st रनर अप श्रेया पूंजा और फेमिना मिस इंडिया 2024 की 1st रनर अप रेखा पांडेय प्रसिद्ध रण उत्सव पहुचे । सफेद नमक के असीम विस्तार के बीच सौंदर्य, संस्कृति और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिला।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रण उत्सव की पृष्ठभूमि में दोनों सुंदरीयों ने कच्छ की प्राकृतिक भव्यता और सांस्कृतिक समृद्धि को करीब से महसूस किया। उनका यह दौरा केवल पर्यटन नहीं, बल्कि गुजरात के उभरते हुए “एक्सपीरिएंशियल और सस्टेनेबल टूरिज्म” मॉडल की झलक भी था।
सुनसान रास्तों पर आज़ादी का एहसास
फेस्टिवल की चकाचौंध से दूर, श्रेय और रेखा ने कच्छ के कम चर्चित रेगिस्तानी मार्गों की यात्रा की। दूर-दूर तक फैला सफेद क्षितिज, शांत वातावरण और खुली सड़कें — यह अनुभव किसी सिनेमाई दृश्य से कम नहीं था।
अपने अनुभव को साझा करते हुए श्रेया पूंजा ने कहा , “मैंने कच्छ के कुछ अनजाने रेगिस्तानी रास्तों पर बाइक चलाई और सच कहूं तो ऐसा लगा जैसे स्वर्ग की सड़क पर चल रही हूं। चारों ओर इतनी शांति और खुलापन है कि आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस करते हैं। यहां आने वाला हर यात्री आज़ादी और सुकून का वही एहसास पाएगा।”
उनकी यह यात्रा इस बात का संकेत है कि गुजरात अब एडवेंचर और स्लो ट्रैवल के शौकीनों के लिए नया आकर्षण बनता जा रहा है।