"गुरुवंदना मंच" द्वारा गांधीनगर में प्रथम ब्रहर्षि सभा का एक दिवसीय सत्र आयोजित
"गुरुवंदना मंच" द्वारा आयोजित प्रथम ब्रहर्षि सभा का एक दिवसीय सत्र गांधीनगर स्थित सिविल अस्पताल परिसर के ऑडिटोरियम(सभागार) हॉल में सेक्टर-12 में आयोजित किया गया।
-- इस अधिवेशन में सर्वसम्मति से गुजरात राज्य में राजसत्ता के समानांतर धर्म सत्ता का गठन किया गया
-- गुरुवंदना मंच की सप्तर्षि परिषद और राज्य परिषद के संतों की उपस्थिति में, मुख्य धर्माचार्य के रूप में स्वामीश्री कृष्णानंदजी महाराज, उप प्रमुख धर्माचार्य के रूप में श्री मुदितवदनानंदजी महाराज, अध्यक्ष के रूप में श्री गौरांग शरण देवाचार्यजी, उपाध्यक्ष के रूप में श्री शरदभाई व्यास, महंतश्री कस्तूरदास बापू की अनुशासक और स्वामी श्री विजयानंदजी महाराज की विद्यत परिषद के प्रमुख के तौर पर नियुक्ति की गई
"गुरुवंदना मंच" द्वारा आयोजित प्रथम ब्रहर्षि सभा का एक दिवसीय सत्र गांधीनगर स्थित सिविल अस्पताल परिसर के ऑडिटोरियम(सभागार) हॉल में सेक्टर-12 में आयोजित किया गया। जिसमें व्यापक विचार-विमर्श के बाद, सर्वसम्मति से गुजरात राज्य में राजसत्ता के समानांतर धर्म सत्ता का गठन किया गया, जो कि संविधान के तहत कानून के अनुसार किया गया है।
ब्रहर्षि सभा जो कि विधान सभा के समकक्ष ही है, इसके द्वारा धर्माचार्य परिषद का गठन किया गया है, जो राजसत्ता के मंत्रिपरिषद के समकक्ष है। गुरुवंदना मंच की सप्तर्षि परिषद और राज्य परिषद के संतों की उपस्थिति में, मुख्य धर्माचार्य के रूप में स्वामीश्री कृष्णानंदजी महाराज, उप प्रमुख धर्माचार्य के रूप में श्री मुदितवदनानंदजी महाराज, अध्यक्ष के रूप में श्री गौरांग शरण देवाचार्यजी, उपाध्यक्ष के रूप में श्री शरदभाई व्यास, महंतश्री कस्तूरदास बापू की अनुशासक और स्वामी श्री विजयानंदजी महाराज की विद्यत परिषद के प्रमुख के तौर पर नियुक्ति पूर्ण वैदिक विधि विधान से शपथ ग्रहण के साथ संपन्न हुई थी। इसके साथ ही धर्माचार्य परिषद के 22 अन्य धर्माचार्यों ने भी शपथ ली।