कैच के नए कैम्पेन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
November 8, 2022 • 11:48 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
कैच के नए कैम्पेन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर
“कैच के नए कैम्पेन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर”
Favicon
Read more on sangritimes.com
8 Nov 2022
https://www.sangritimes.com/akshay-kumar-and-bhumi-pednekar-in-new-catch-campaign
Copied
कैच के नए कैम्पेन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर
कैच के नए कैम्पेन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर

मुंबई : डीएस समूह के अंग, डीएस स्पाइसको द्वारा कैच सॉल्ट्स एंड स्पाइसेस के लिये लॉन्च किए गए एक नए कैम्पेन में बॉलीवुड के कलाकार अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर नजर आयेंगे। इस नए कैम्पेन में कैच की नई पोजीशनिंग “क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता” पर जोर दिया गया है। इस कैम्पेन की परिकल्पना डेंट्सू क्रिएटिव ने की है और इसमें दिखाया गया है कि खाना कई सारी चीजों से मिलकर बनता है- उनमें यादें होती हैं, रिश्ते होते हैं, परंपराएं और मूल्य होते हैं। इस तरह यह कैम्पेन ब्रांड को उपभोक्ता की रोज की जिंदगी के और भी करीब लाने की कोशिश कर रहा है।

इस नए कैम्पेन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर इसी अवधारणा को खूबसूरती से पेश करते हुए नजर आयेंगे। यह कैम्पेन आगे इस बात पर भी जोर देता है कि खाना यानी भोजन एक भाषा है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग भावनाओं का इजहार करने के लिये किया जाता है।

अक्षय कुमार कहते हैं, “हम भारतीय सिर्फ खाने का मजा नहीं लेते, बल्कि उसे जीते हैं। मैं कैच सॉल्ट्स एंड स्पाइसेस और इसके नए कैम्पेन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मेरे लिए खाने की भूमिका मेरे जीवन में प्रधान रही है। इस भावना को परदे पर निभाना मेरे लिए खुशी की बात है।”

bolt यह भी जरूर पढ़ें

flash_on
माननीय श्री चंद्रकांत पाटिल ने अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से आयोजित अल्टीमेट पिकलबॉल लीग का उद्घाटन किया
NEW
flash_on
जनवरी-मार्च तिमाही में मज़बूत डिमांड की वजह से ABB इंडिया ने CY2026 की शानदार शुरुआत की
flash_on
फेविकोल ने ‘कुर्सी पे नजर’ पेश किया, जो अपनी खास हाजिरजवाबी के साथ एक सदाबहार भारतीय सोच को दिखा रहा
flash_on
अभय भुतडा फाउंडेशन ने शिवसृष्टि को दिया अपना समर्थन; अब महिलाओं और छात्रों को मिलेगी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा
flash_on
विरार में अल्ट्रा एचडी LASIK संग ‘दृष्टि आई हॉस्पिटल’ का भव्य उद्घाटन; नेत्रसेवा का नया अध्याय शुरू
flash_on
आज़ा फ़ैशन्स ने लॉन्च किया ‘ROAR’: Shilpa Shetty Kundra के साथ नई डिज़ाइनर साझेदारी

भूमि पेडनेकर ने कहा, “कैच सॉल्ट्स एंड स्पाइसेस अपने उत्‍पादों की बड़ी श्रृंखला के साथ एक घरेलू नाम बन चुका है। मेरा मानना है कि किसी के दिल तक पहुंचने का रास्ता, खाने से होकर जाता है। और इसलिए यह बात ‘क्योंकि खाना सिर्फ खाना नहीं होता’ की सोच को और भी मजबूत करती है।”

Pooja Padiyar Author

News Writer

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter