आज़ा फ़ैशन्स ने लॉन्च किया ‘ROAR’: Shilpa Shetty Kundra के साथ नई डिज़ाइनर साझेदारी
Aza X Shilpa Shetty Kundra कलेक्शन में बारीकी से तैयार किए गए परिधान शामिल हैं, जो साड़ी की आधुनिक व्याख्या प्रस्तुत करते हैं—जहां परंपरा और नवाचार, तथा शक्ति और सौम्यता का सहज संगम देखने को मिलता है।
नई दिल्ली : भारत के प्रमुख मल्टी-डिज़ाइनर फ़ैशन रिटेलर Aza Fashions ने हाल ही में अभिनेत्री, उद्यमी और स्टाइल आइकन Shilpa Shetty Kundra के साथ मिलकर ‘ROAR’ नामक एक विशेष, बोल्ड और सशक्त डिज़ाइनर कलेक्शन पेश किया है।
Aza X Shilpa Shetty Kundra कलेक्शन में बारीकी से तैयार किए गए परिधान शामिल हैं, जो साड़ी की आधुनिक व्याख्या प्रस्तुत करते हैं—जहां परंपरा और नवाचार, तथा शक्ति और सौम्यता का सहज संगम देखने को मिलता है। यह कलेक्शन उन महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान को अपनाते हुए सबका ध्यान आकर्षित करती हैं। ‘ROAR’ उग्र स्त्रीत्व का उत्सव है।
इस कलेक्शन में प्री-ड्रेप्ड साड़ियां, साड़ी ड्रेप के साथ स्कर्ट-सेट्स, ड्रेप्ड काफ्तान और क्लासिक प्रिंटेड साड़ियां शामिल हैं। कोमलता और शक्ति के संतुलन के साथ, इन डिज़ाइनों में एनिमल और बॉटैनिकल प्रिंट्स के साथ-साथ हस्तशिल्प से सजे हुए विवरण शामिल हैं, जो आधुनिक महिला के लिए इसे परिपूर्ण बनाते हैं। ये परिधान विभिन्न अवसरों के लिए सहजता से उपयुक्त हैं—डेस्टिनेशन वेडिंग्स और कॉकटेल सोरी से लेकर निजी समारोहों और रेड-कार्पेट मौकों तक।
‘ROAR’ की प्रेरणा गहराई से शिल्पा के व्यक्तिगत सौंदर्यबोध और उनकी मां की विरासत से जुड़ी है—जो अपनी अनोखी साड़ी स्टाइलिंग के लिए जानी जाती थीं। वे पारंपरिक कांजीवरम साड़ियों को लाइक्रा ब्लाउज़ के साथ पहनती थीं और अलग-अलग ड्रेपिंग शैलियों के साथ प्रयोग करती थीं। यही प्रयोगशीलता, शालीनता और सशक्तिकरण इस अनूठे डिज़ाइनर सहयोग का सार है।