बदनामी के डर से पिता ने अपने 12 साल की लड़की को नहर से नीचे फेंक दिया

एसपी देहात ने बताया कि पिता के भोला झाल में बेटी को फेंकने की बात पर जब पुलिस की टीम को भोला की झाल पर भेजा गया तो, वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चंचल अपने पिता बबलू और मां रुबी के साथ जाती हुई दिख रही थी.

Junja Ram
Junja Ram Verified Public Figure • 19 Apr, 2026 Editor in Chief
September 5, 2022 • 3:19 AM  1
देश
NEWS CARD
Logo
बदनामी के डर से पिता ने अपने 12 साल की लड़की को नहर से नीचे फेंक दिया
“बदनामी के डर से पिता ने अपने 12 साल की लड़की को नहर से नीचे फेंक दिया”
Favicon
Read more on sangritimes.com
5 Sep 2022
https://www.sangritimes.com/fearing-slander-father-threw-his-12-year-old-girl-down-the-canal
Copied
बदनामी के डर से पिता ने अपने 12 साल की लड़की को नहर से नीचे फेंक दिया
बदनामी के डर से पिता ने अपने 12 साल की लड़की को नहर से नीचे फेंक दिया

मेरठ: मेरठ में एक पिता ने अपनी 12 साल की बेटी को नहर में फेंक कर मार डाला. पिता दो दिन से बेटी के अपहरण का शोर मचा रहा था. पुलिस ने इस मामले में मां-पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिता ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसकी बेटी किसी युवक से बात करती थी. इस कारण उसे भोला की झाल ले जाकर गंग नहर में फेंक दिया है. उसने बताया कि बेटी उस पर बोझ थी. पुलिस ने देर रात तक भोला झाल पर लड़की की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा.

पिता ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे वो, पत्नी अपनी बेटी को लेकर भोला झाल लेकर गए और उसे नहर में फेंक दिया. एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पिता की इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है कि उसने जिंदा बेटी को नहर में फेंक दिया है, हो सकता है कि बेटी की हत्या करने के बाद उसे फेंका हो. पुलिस की टीम शव को ढूंढने के लिए लगा दी गई है.

एसपी देहात ने बताया कि पिता के भोला झाल में बेटी को फेंकने की बात पर जब पुलिस की टीम को भोला की झाल पर भेजा गया तो, वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चंचल अपने पिता बबलू और मां रुबी के साथ जाती हुई दिख रही थी. इससे यह पुख्ता हो गया कि चंचल की हत्या कर दी गई है. फिलहाल जब तक शव नहीं मिल जाता. कुछ नहीं कहा जा सकता.

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Junja Ram Verified Public Figure • 19 Apr, 2026 Editor in Chief

जुंजा राम Sangri Times के प्रधान संपादक हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता सिनेमा, एंटरटेनमेंट, बिज़नेस और लाइफस्टाइल जैसे विषयों में है, और इन्हीं क्षेत्रों में उन्होंने वर्षों तक गहराई से रिपोर्टिंग की है। संपादक के रूप में वे Sangri Times पर प्रकाशित हर खबर की सटीकता, निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी निभाते हैं, और टीम के संपादकीय दिशा-निर्देशों का नेतृत्व करते हैं।

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter