पी सी आई इंडिया का भविष्योन्मुख रूपांतरण
कोविड महामारी के बाद दुनिया में हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए, सामाजिक विकास के क्षेत्र की एक अग्रणी संस्था के रूप में, पीसीआई इंडिया ने साहसी कदम उठाते हुए एक नवीन परिकल्पना और ब्रांड का अनावरण किया।
नई दिल्ली, दिल्ली, भारत
प्रोजैक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) इंडिया, एक गैर सरकारी संस्था जो 1998 से भारत में वंचित समुदायों के साथ काम कर रही है, ने आज एक साहसिक नयी परिकल्पना, मिशन, मूल्यों और प्रतीक चिन्ह का अनावरण करके अपने ब्रांड रूपांतरण की घोषणा की। पीसीआई इंडिया 2023 में 25 साल पूरा करने जा रही है और यह रूपांतरण इसके संगठनात्मक बदलाव का एक हिस्सा है।
पीसीआई इंडिया पिछले कई दशकों से समुदाय के साथ जुडकर, ठोस प्रमाणों पर आधारित कार्यक्रमों का नियोजन और संचालन करने वाली संस्था के रूप में उभरी है। यह संस्था समुदायों के जीवन में व्यापक पैमाने पर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए, सरकारों, निजी क्षेत्र और विकास संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे जटिल सामाजिक मुद्दों को हल किया जा सके। पीसीआई इंडिया को केन्द्रीय और राज्य सरकारों को उत्कृष्ट तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए भी जाना जाने लगा है।