खेलों के माध्यम से रोजगार की असीम संभावनाएं- हरीश चौधरी

शिव विधानसभा की नवगठित ग्राम पंचायत जाखड़ों का तला के पंचायत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित चौधरी ने ग्राम वासियो को शुभकामनाएँ दी। 

Puran Singh
Puran Singh Author
November 8, 2022 • 1:20 AM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
खेलों के माध्यम से रोजगार की असीम संभावनाएं- हरीश चौधरी
“खेलों के माध्यम से रोजगार की असीम संभावनाएं- हरीश चौधरी”
Favicon
Read more on sangritimes.com
8 Nov 2022
https://www.sangritimes.com/immense-possibilities-of-employment-through-sports-harish-chaudhary
Copied
खेलों के माध्यम से रोजगार की असीम संभावनाएं- हरीश चौधरी
खेलों के माध्यम से रोजगार की असीम संभावनाएं- हरीश चौधरी
बाड़मेर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान वे शिव विधानसभा क्षेत्र शिव की नवगठित ग्राम पंचायत जाखड़ों का तला के पंचायत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में व चोहटन के राउमावि साईंयों का तला ग्राम पंचायत में 66 वी जिला स्तरीय फुटबॉल (छात्र एंव छात्रा) वर्ष खेल-कूद प्रतियोगिता -2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हरीश चौधरी ने कहा कि आज के समय में खेलों के माध्यम से हम हमारे बच्चों को सरकारी नौकरी के अवसर प्रदान कर सकते है। तमाम नौकरियों के अंदर खेल का आरक्षण है। नेशनल व अंतरराष्ट्रीय खेलों में शामिल होता है उसे सीधी नौकरी का अवसर मिलता है। चौधरी ने कहा कि हमारे बच्चे योग्य है, हमारा दायित्व बनता है कि बच्चों को अधिक से अधिक बेहतर वातावरण बनाकर ज्यादा से ज्यादा सुविधाए देकर खेलों की तरफ अग्रसर हो सकते है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के संदर्भ में स्थानीय लोगों का बहुत अच्छा योगदान रहता है और स्थानीय लोगों के इस योगदान से ही समाज व गांव में बेहतरीन वातावरण विकसित होता है। साथ ही उन्होंने बालक-बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनने की बात कहीं। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 
इसी तरह पूर्व मंत्री व विधायक हरीश चौधरी विधानसभा क्षेत्र शिव की नवगठित ग्राम पंचायत जाखड़ों का तला के पंचायत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित ग्राम वासियो को शुभकामनाएँ दी और कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि सरकार की प्रत्येक लोक कल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो। सम्बोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि आज हमारे समाज को हम लोगो ने सिर्फ इंसान व व्यक्ति तक सीमित कर दिया। आपस मे हम लोग अब हमारे पूर्वजों व महापुरुषों को भूल चुके है। उन्होंने कहा कि रामदान डऊकिया के विचारों व उनके योगदान का हम कही जिक्र नही करते है। वोट के लालच में हम लोग इंसान व व्यक्ति की चर्चा कर लेते है और उन महापुरुषों ने उस जमाने मे किन परिस्थितियों में संघर्ष किया उसे भूलना और दूसरी तरह की महिमामण्डल में लगे रहते है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सबसे बड़ा निर्णय खातेदारी का अधिकार मिला और हम लोग किसान बने और जमीन का अधिकार जिन महापुरुषों ने दिया उन्हें हम भूलते जा रहे है।
इस दौरान शिव विधायक अमीन खान जी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान जी मौजूद रहे।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Puran Singh Author

Journalist | Cover news from Barmer-Jaisalmer

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter