आईआईएम संबलपुर में 100-क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव का आयोजन 1 मार्च को, उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास

00-क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव के साथ ‘आई-हब फाउंडेशन’ की शुरुआत भी होगी, जिसे धारा 8 के तहत एक पंजीकृत कंपनी के रूप में आईआईएम संबलपुर के इनक्यूबेटर के रूप में स्थापित किया गया है।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
February 26, 2024 • 6:37 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
आईआईएम संबलपुर में 100-क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव का आयोजन 1 मार्च को, उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास
“आईआईएम संबलपुर में 100-क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव का आयोजन 1 मार्च को, उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास”
Favicon
Read more on sangritimes.com
26 Feb 2024
https://www.sangritimes.com/100-cube-start-up-conclave-organized-at-iim-sambalpur-on-march-1-an-effort-to-promote-entrepreneurial-spirit
Copied
आईआईएम संबलपुर में 100-क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव का आयोजन 1 मार्च को, उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास
आईआईएम संबलपुर में 100-क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव का आयोजन 1 मार्च को, उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास

संबलपुर - आईआईएम संबलपुर के कैम्पस में शुक्रवार, 1 मार्च 2024 को 100-क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। एक दिन के इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारत में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना और युवाओं को इनोवेशन की दिशा में सशक्त बनाना है। आईआईएम संबलपुर के सहयोग से भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस विशिष्ट स्टार्टअप पहल के तहत 2036 में ओडिशा के शताब्दी समारोह तक अपने परिसर में 100 ऐसे स्टार्टअप स्थापित किए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक का अनुमानित मूल्यांकन 100 करोड़ रुपए होगा। समावेशन और क्षेत्रीय विकास के मूल मूल्यों के आधार पर आईआईएम संबलपुर के इस आयोजन के माध्यम से इस क्षेत्र में उद्यमशीलता से जुड़े ईको सिस्टम को बढ़ावा देने का प्रयास भी किया जाएगा। 

1 मार्च को होने वाले कॉन्क्लेव के उद्घाटन समारोह के सम्मानित मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान होंगे। 100-क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव के साथ ‘आई-हब फाउंडेशन’ की शुरुआत भी होगी, जिसे धारा 8 के तहत एक पंजीकृत कंपनी के रूप में आईआईएम संबलपुर के इनक्यूबेटर के रूप में स्थापित किया गया है। ओडिशा के उद्यमशीलता से संबंधित माहौल के बीच विभिन्न हितधारकों के सहयोग से यह आई-हब फिजिकल और वर्चुअल दोनों तरह से काम करेगा।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter