कोविडएक्शनकोलैब का #ऑनवर्ड टुगेदर मना रहा है अपने सहयोगात्मक प्रयासों के प्रभाव और शक्ति का जश्न

महामारी के दौरान सीएसी के राहत प्रयासों को प्रदर्शित करने और समुदायों को हाईलाईट करने के उद्देश्‍य से दिल्ली में विशेष रूप से फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।

Pooja Padiyar
Pooja Padiyar Author
September 13, 2022 • 2:28 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
कोविडएक्शनकोलैब का #ऑनवर्ड टुगेदर मना रहा है अपने सहयोगात्मक प्रयासों के प्रभाव और शक्ति का जश्न
“कोविडएक्शनकोलैब का #ऑनवर्ड टुगेदर मना रहा है अपने सहयोगात्मक प्रयासों के प्रभाव और शक्ति का जश्न”
Favicon
Read more on sangritimes.com
13 Sep 2022
https://www.sangritimes.com/covidactioncollab-s-onwardtogether-celebrates-the-impact-and-power-of-their-collaborative-efforts
Copied
कोविडएक्शनकोलैब का #ऑनवर्ड टुगेदर मना रहा है अपने सहयोगात्मक प्रयासों के प्रभाव और शक्ति का जश्न
महामारी के दौरान समाज के कमजोर समुदाय के सदस्यों द्वारा दिखाए गए प्रतिरोधन को दर्शाने के लिए कोविडएक्शनकोलैब ने ऑनवर्ड टुगेदर के नाम से फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया

भारत, दिल्ली, नई दिल्ली
यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी), स्कोल फाउंडेशन और इसके 350+ सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर कोविडएक्शनकोलैब (सीएसी) ने महामारी के दौरान भारत के कमजोर समुदायों के सफलतापूर्वक सेवा के 2.49 करोड से ज्‍यादा उदाहरण पेश किए हैं। इस यात्रा और पिछले ढाई वर्षों के सहयोगात्मक प्रयास का जश्न मनाने के लिए, सीएसी और यू.एस.ए.आईडी ने इन प्रभावशाली कहानियों को दर्शाने के लिए इंडिया हैबिटेट सेंटर में 1 से 3 सितंबर, 2022 के बीच 'ऑनवर्ड टुगेदर' नामक एक फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई और प्रमुख शख्सियतों की कोशिशों को पहचान दी।

कोविडएक्शनकोलैब (सीएसी) की स्थापना स्वास्थ्य, आजीविका और आपदा जोखिम में कमी जैसे क्षेत्रों में सरकारों, नागरिक समाज और प्रमुख संगठनों को एक साथ लाने के उद्देश्य से की गई थी। भारत भर में संसाधनों के साथ कमजोर समुदायों को सशक्त करके, सीएसी ने महामारी के दौरान इन समुदायों में लचीलापन लाने में मदद की।

अपनी पहल के माध्यम से, सीएसी ट्रांसजेंडर लोगों, यौनकर्मियों, प्रवासियों, निर्माण श्रमिकों, किसानों, बुजुर्गों, शहरी गरीबों और लैंगिक हिंसा से बचे लोगों जैसे समुदायों तक पहुंच गया है। संदेह को दूर करने और समुदायों के निर्माण के लिए की गई कुछ पहलों में टीकाकरण अभियान, स्वास्थ्य परामर्श सत्र और आजीविका के अवसरों की सुविधा शामिल हैं। हमारे साझेदारों के समर्थन से समुदायों में आए जमीनी परिवर्तन को प्रदर्शित करने वाले कुछ हालिया कार्यों में टीकाकरण ड्राइव, सटीक स्वास्थ्य निगरानी की पहल और टेलीकेयर शामिल हैं।

कुशल फोटोग्राफर, जयसिंह नागेश्वरन और सतीश वीएम के सहयोग से, कोविडएक्शन कोलैब इस चित्रमय कहानी को बताने में सक्षम हुए हैं, और इसका हम जश्न मना रहे है।

Pooja Padiyar Author

News Writer

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter