जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी फिल्म का जेएनयू में छात्र संगठनों ने किया विरोध

अभी हाल ही में आई जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी का फिल्म का जेएनयू में सि छात्र संगठन ने किया विरोध

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
June 24, 2024 • 11:54 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी फिल्म का जेएनयू में छात्र संगठनों ने किया विरोध
“जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी फिल्म का जेएनयू में छात्र संगठनों ने किया विरोध”
Favicon
Read more on sangritimes.com
24 Jun 2024
https://www.sangritimes.com/student-organizations-in-jnu-protested-against-jahangir-national-university-film
Copied
जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी फिल्म का जेएनयू में छात्र संगठनों ने किया विरोध
जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी फिल्म का जेएनयू में छात्र संगठनों ने किया विरोध

नई दिल्ली। अभी हाल ही में 21 जून को विनय शर्मा के डायरेक्शन में रिलीज हुई जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी जेएनयू फिल्म का पूरे देश में जमकर विरोध हो रहा है कल जहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी फिल्म के डायरेक्टर का पुतला जलाकर विरोध किया गया तो वहीं बनारस में भी इसके खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन हुआ, यह विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा, आज शाम 7:00 बजे जेएनयू के अंदर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है।

विरोध प्रदर्शन में फिल्म के डायरेक्टर विनय शर्मा मुर्दाबाद के नारे लगे साथ ही सौरभ शर्मा मुर्दाबाद के भी नारे लगे, छात्रों का कहना है कि जानबूझकर इस फिल्म को रिलीज करके जेएनयू की छवि को धूमिल  करने का प्रयास किया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए जेएनयू एनएसयूआइ के अध्यक्ष सुधांशु शेखर ने कहा कि इंडिया का नाम पूरे वर्ल्ड में ऊंचा करने वाली यूनिवर्सिटी, JNU के बारे में प्रोपेगेंडा फैलाने वाली पिक्चर को बनवाकर इस सरकार ने साबित कर दिया है कि ये सरकार युवाओं की अभिव्यक्ति की आजादी से डरती है।

साथ ही इनके बाद के वक्ता एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय देश में तमाम पेपर लीक की घटनाएं अपने चरम पर हैं छात्र संगठन व छात्र सड़कों पर निकल पड़े हैं इस दौर में ऐसी प्रोपेगेंडा फिल्म का लाया जाना कहीं ना कहीं देश का जनता का और छात्रों का ध्यान भटकने का प्रयास है जेएनयू हमेशा से ऐसे प्रोपेगेंडा और बेबूनियाद आरोप से लड़ता आया है और आगे भी लड़ता रहेगा।

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter