पारंपरिक हथकरघा क्षेत्र को मजबूती देने के मकसद से आईआईएम संबलपुर ने मास्टर बुनकरों के लिए सेलर-बायर मीट का किया आयोजन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य मास्टर बुनकरों और भारत के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित खरीदारों के बीच नेटवर्किंग की सुविधा प्रदान करना था, जिसमें फैबइंडिया, नाइका फैशन, रिलायंस स्वदेश और आदित्य बिड़ला लिवा जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल थे।

ST Correspondent
ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team
September 3, 2024 • 12:14 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
पारंपरिक हथकरघा क्षेत्र को मजबूती देने के मकसद से आईआईएम संबलपुर ने मास्टर बुनकरों के लिए सेलर-बायर मीट का किया आयोजन
“पारंपरिक हथकरघा क्षेत्र को मजबूती देने के मकसद से आईआईएम संबलपुर ने मास्टर बुनकरों के लिए सेलर-बायर मीट का किया आयोजन”
Favicon
Read more on sangritimes.com
3 Sep 2024
https://www.sangritimes.com/to-strengthen-the-traditional-handloom-sector-iim-sambalpur-organized-a-seller-buyer-meet-for-master-weavers
Copied
पारंपरिक हथकरघा क्षेत्र को मजबूती देने के मकसद से आईआईएम संबलपुर ने मास्टर बुनकरों के लिए सेलर-बायर मीट का किया आयोजन
पारंपरिक हथकरघा क्षेत्र को मजबूती देने के मकसद से आईआईएम संबलपुर ने मास्टर बुनकरों के लिए सेलर-बायर मीट का किया आयोजन

संबलपुर, ओडिशा/ राष्ट्रीय : देश के पारंपरिक हथकरघा क्षेत्र को विशेष रूप से ओडिशा में मजबूती देने के लिए, प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक आईआईएम संबलपुर ने हाल में अपने परिसर में एक सेलर—बायर मीटिंग आयोजित की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मास्टर बुनकरों और भारत के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित खरीदारों के बीच नेटवर्किंग की सुविधा प्रदान करना था, जिसमें फैबइंडिया, नाइका फैशन, रिलायंस स्वदेश और आदित्य बिड़ला लिवा जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल थे। इस पहल ने मास्टर बुनकरों को बाजार तक सीधी पहुंच प्रदान की, जिससे उनके वैश्विक व्यापार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और ओडिशा के हथकरघा उद्योग की समृद्ध विरासत को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा 'नेचुरलडाइंग'नामक एक पुस्तिका का भी अनावरण किया गया। 

इस कार्यक्रम ने 12-सप्ताहांत 'लघु व्यवसाय प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम'के दूसरे संस्करण के सफल समापन को भी चिह्नित किया, जिसे विशेष रूप से पश्चिमी ओडिशा के मास्टर बुनकरों के लिए आईआईएम संबलपुर परिसर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन कई प्रमुख हितधारकों के सहयोग से किया गया, जिनमें भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई); आदित्य बिड़ला ग्रासिम, इंपीरियल कॉलेज, ओआरएमएएस और ओडिशा का मिशन शक्ति डिपार्टमेंट, शामिल थे।इसके अलावा, इस दिन बुनकर उत्पादों की एक प्रदर्शनी—बिक्री भी हुई, जिसमें हथकरघा के काम की एक विविध श्रृंखला प्रदर्शित की गई, जो स्थायी फैशन में महत्वपूर्ण प्रगति को उजागर करती है। प्रदर्शनी में एक्सेल यार्न सहित प्राकृतिक रंगों से रंगे फाइबर यार्न के उपयोग पर जोर दिया गया, साथ ही जलकुंभी, बांस और केले के पौधों से प्राप्त फाइबर यार्न में नवाचारों पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा, संस्थान ने मास्टर बुनकरों और कारीगरों के उत्पादों को डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर लाने की सुविधा के लिए फ्लिपकार्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को औपचारिक रूप दिया है, जिससे उनकी बाजार पहुंच बढ़ रही है। कार्यक्रम में क्रेता-विक्रेता, मास्टर बुनकर, संकाय, कर्मचारी, आईआईएम संबलपुर के छात्र सहित 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। 

ST Correspondent Verified Media or Organization • 16 Apr, 2026 Team

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter