Goodbye Movie Review : रश्मिका मंदना का बॉलीवुड में चार्म हुआ फेल !

स्टार रेटिंग : 2.5/5 स्टारकास्ट : अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर एक इंसान की लाइफ में एक चीज़ बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी होती है और वो है उसकी फॅमिली। फॅमिली में माँ को सबसे ज़्यादा इम्पोर्टेंस मिलती है और इसी कांसेप्ट के साथ मार्किट में रिलीज़ किया गया GoodBye फिल्म को। गुडबाय …

Genia Chadha
Genia Chadha Verified Local Voice • 01 May, 2026 Author
October 8, 2022 • 10:17 PM  1
फिल्म समीक्षा
NEWS CARD
Logo
Goodbye Movie Review : रश्मिका मंदना का बॉलीवुड में चार्म हुआ फेल !
“Goodbye Movie Review : रश्मिका मंदना का बॉलीवुड में चार्म हुआ फेल !”
Favicon
Read more on sangritimes.com
8 Oct 2022
https://www.sangritimes.com/goodbye-movie-review-rashmika-mandannas-charm-failed-in-bollywood
Copied
Goodbye Movie Review : रश्मिका मंदना का बॉलीवुड में चार्म हुआ फेल !
Goodbye Movie Review : रश्मिका मंदना का बॉलीवुड में चार्म हुआ फेल !

स्टार रेटिंग : 2.5/5

स्टारकास्ट : अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर

एक इंसान की लाइफ में एक चीज़ बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी होती है और वो है उसकी फॅमिली। फॅमिली में माँ को सबसे ज़्यादा इम्पोर्टेंस मिलती है और इसी कांसेप्ट के साथ मार्किट में रिलीज़ किया गया GoodBye फिल्म को। गुडबाय का मतलब हमेशा गुड नहीं होता यह एक ऐसा इमोशनल पल होता है जो हर किसी को कमज़ोर बना देता है। 7 अक्टूबर 2022 को गुडबाय फिल्म काे रिलीज कर दीया है फैंस इस दिन का काफी इंतजार कर रहे थे अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ठीक ठाक रही है। इस मूवी में अमिताभ बच्चन के साथ साथ रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता, पवैल गुलाटी, अभिषेक खान, साहिल मेहता और पायल थापा आपको इस मूवी में नजर आयेगे। यह तो हम सभी जानते हैं कि जब भी अमिताभ बच्चन की फिल्म आती है तो उनके फिल्म को देखने के लिए बच्चा बच्चा उत्सुक रहता है उनको सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं आज की पीढ़ी भी उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन के नाम से जानती हैं और ऐसे में उनकी फिल्म का आना तो फैंस के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटमेंट हो गया है। फिल्म में सभी किरदारों ने अपना काम बेहद अच्छे तरीके से करते नजर आ रहे हैं। जिसमें आपको कॉमेडी, इमोशन, प्यार और नोकझोंक का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा।

Goodbye मूवी की कहानी

यह कहानी एक ऐसे परिवार की है जिसमें अमिताभ बच्चन रश्मिका मंदाना के पिता का रोल निभा रहे हैं और नीना गुप्ता उनकी पत्नी है कहानी में नया मोड़ तब आता है जब नीना गुप्ता का निधन हो जाता है और पूरा परिवार बिखर जाता है। कहानी का असली मजा नीना गुप्ता के निधन के बाद ही आता है। अमिताभ बच्चन सभी रीति रिवाजों के अनुसार अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं, तो बच्चों को ये सब रास नहीं आ रहा है। फिल्म की कहानी का कुल मिलाकर यही है कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाए। यह फिल्म एक हमारे जीवन में कैसे उतार-चढ़ाव आते हैं बस उसी उसी के ऊपर यह फिल्म बनाई गई हैं। और फिल्म में जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से निपटने वाले हर परिवार को दिखाती है। लेकिन यह धीरे-धीरे एक दूसरे के लिए होने के महत्व को भी याद दिलाती है। फिल्म की कहानी आपका दिल जरूर छू लेंगी और आपकी भावनाओं को एक रोलर कोस्टर राइड पर ले जाता है। इस फिल्म को निर्देशित और  लिखित है विकास बदल। इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता के अलावा सुनील ग्रोवर, एली अवराम, पावेल गुलाटी, अभिषेक कनन और साहिल मेहता भी मुख्य भूमिका में हैं। इन सभी  किरदारों  की एक्टिंग जबरदस्त देखने को मिली है। आपका इस मूवी के बारे में क्या कहना है और आपको यह मूवी कितनी अच्छी लगी?

Goodbye पॉजिटिव पॉइंट्स

  • सभी किरदारों ने अपना काम बखूबी तरीके से निभाया है सभी कलाकारों की एक्टिंग जबरदस्त देखने को मिलेगी।
  • मूवी मैं आपको फुल ड्रामा देखने को मिलेगा।
  • इस मूवी में जो रश्मिका मंदाना सवाल पूछती है वह आपकी जिंदगी से कहीं ना कहीं रिलेटेड करते हैं।
  • नीना गुप्ता की एक्टिंग सबसे ज़्यादा अच्छी थी जो आपको बहुत ही इमोशनल कर देगी।
  • फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स भी है जो आपको बहुत ज़्यादा रुलायेंगे और आपको अपनी माँ की कदर करवाएंगे।

Goodbye नेगेटिव पॉइंट्स

  • मूवी का ट्रेलर देखकर बहुत से लोगों को उम्मीद थी कि मूवी बहुत ज्यादा कमाल दिखाएगी पर उतनी यह मूवी कमाल नहीं दिखा पाएगी जितनी हमें इस से उम्मीदें थी।
  • मूवी की कहानी में काफी दिक्कत है। मूवी की स्क्रीनप्ले में भी दिक्कत है।
  • नीना गुप्ता का स्क्रीन टाइम बहुत ही कम था।
  • बीच बीच में फिल्म आपको काफी बोर भी कर देगी।
  • कुछ भी यूनिक और नया आपको देखने को नहीं मिलेगा।
आप सभी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा कि आपको यह मूवी कैसी लगी

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Genia Chadha Verified Local Voice • 01 May, 2026 Author

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter