स्टेनलैस स्टील उद्योग ने वाणिज्य मंत्रालय से बीआईएस क्यूसीओ लागू करने में देरी न करने का अनुरोध किया

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने विभिन्न उद्योगों में गुणवत्ता के सख्त मानक स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे विभिन्न सेक्टरों जैसे खिलौने, एसी, हेलमेट, फुटवियर एवं 387 अन्य सेक्टरों को लाभ होगा।

Mamta Choudhary
Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team
January 25, 2024 • 4:56 PM  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
स्टेनलैस स्टील उद्योग ने वाणिज्य मंत्रालय से बीआईएस क्यूसीओ लागू करने में देरी न करने का अनुरोध किया
“स्टेनलैस स्टील उद्योग ने वाणिज्य मंत्रालय से बीआईएस क्यूसीओ लागू करने में देरी न करने का अनुरोध किया”
Favicon
Read more on sangritimes.com
25 Jan 2024
https://www.sangritimes.com/stainless-steel-industry-urges-commerce-ministry-not-to-delay-implementation-of-bis-qco
Copied
स्टेनलैस स्टील उद्योग ने वाणिज्य मंत्रालय से बीआईएस क्यूसीओ लागू करने में देरी न करने का अनुरोध किया
स्टेनलैस स्टील उद्योग ने वाणिज्य मंत्रालय से बीआईएस क्यूसीओ लागू करने में देरी न करने का अनुरोध किया

जयपुर : ऑल इंडिया स्टील बॉटल्स एसोसिएशन ने वैक्युम- इन्सुलेटेड वॉटर बॉटल्स और पोर्टेबल स्टेनलैस स्टील वॉटर बॉटल्स के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर्स पेश करने में सरकार के सराहनीय कदम की सराहना की है। उद्योग जगत की चुनौतियों को देखते हुए यह कदम ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्म निर्भर भारत’ तथा ‘स्वस्थ भारत’ एवं स्थायी पर्यावरण लक्ष्यों के अनुरूप है। उम्मीद की जा रही है कि इस पहल से मुख्य रूप से एमएसएमई सेक्टर में 25,000 नई नौकरियां उत्पन्न होंगी, साथ ही महिलाओं को भी बड़ी संख्या में रोज़गार मिलेंगे। बीआईएस मानकों के अनुपालन एवं गुणवत्ता के लिए उद्योग जगत की प्रतिबद्धता के चलते भारत विश्वस्तरीय मंच पर मजबूती से स्थापित हो गया है और जल्द ही इस क्षेत्र में निर्यात बढ़ने का अनुमान है।  


भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने विभिन्न उद्योगों में गुणवत्ता के सख्त मानक स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे विभिन्न सेक्टरों जैसे खिलौने, एसी, हेलमेट, फुटवियर एवं 387 अन्य सेक्टरों को लाभ होगा। इससे न सिर्फ उत्पाद की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी बल्कि भारत की तकनीकी प्रगति के लिए आवश्यक सेक्टरों में इनोवेशन्स को भी बढ़ावा मिलेगा।
उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया स्टील बॉटल्स एसोसिएशन ने क्यूसीओ के निष्पादन की दिनांक को आगे न बढ़ाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है। अब तक असंख्य मैनुफैक्चरिंग युनिट्स को ज़रूरी लाइसेंस मिल चुके हैं, कई अन्य युनिट्स की आवेदन प्रक्रिया में हैं। हालांकि आयात लॉबी ने बीआईएस निष्पादन पर छह माह के विस्तार के लिए अनुरोध किया है, जो डोमेस्टिक निर्माताओं के लिए चिंता का विषय है। संभावी देरी के चलते दक्षता एवं निवेश में रूकावट आ सकती है और कम गुणवत्ता के आयात के साथ बाज़ार में असंतुलन उत्पन्न हो सकता है। इसके चलते 30 फीसदी कार्यबल की आजीविका खतरे में पड़ सकती है, खासतौर पर महिलाओं के रोज़गार के अवसरों पर प्रभाव उत्पन्न हो सकता है।

Mamta Choudhary Verified Public Figure • 16 Apr, 2026 Team

Journalist

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter