राजस्थान राजभवन में हुआ हास्य कवि संदीप शर्मा का काव्य पाठ

बता दें कि संदीप शर्मा इससे पहले उत्तराखंड के राजभवन में भी अतिथि के रूप में काव्य पाठ कर चुके है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक राज नेताओ ने संदीप शर्मा की कविताओं को प्रत्यक्ष सुना है।

Dinesh Kumar
Dinesh Kumar Verified Public Figure • 01 May, 2026 Author
September 9, 2022 • 8:02 PM  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान राजभवन में हुआ हास्य कवि संदीप शर्मा का काव्य पाठ
“राजस्थान राजभवन में हुआ हास्य कवि संदीप शर्मा का काव्य पाठ”
Favicon
Read more on sangritimes.com
9 Sep 2022
https://www.sangritimes.com/poetry-recitation-of-comic-poet-sandeep-sharma-in-rajasthan-raj-bhavan
Copied
राजस्थान राजभवन में हुआ हास्य कवि संदीप शर्मा का काव्य पाठ
राजस्थान राजभवन में हुआ हास्य कवि संदीप शर्मा का काव्य पाठ

मध्य प्रदेश के धार से आने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य कवि संदीप शर्मा ने राजस्थान के राजभवन में काव्य पाठ कर, सराहना बटोरी है। जहां राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र ने संदीप शर्मा के काव्यपाठ का तन्मयता से रसस्वादन किया। हास्य कवि संदीप शर्मा ने अपनी बहुचर्चित कविता हिन्दू का पाठ किया, जिसे राज्यपाल महोदय ने सराहा । काव्य पाठ के दौरान कक्ष में एक विचार उत्पन्न हुए कि कविता का शीर्षक धर्म और प्रकृति होना चाहिए।

संदीप शर्मा ने महामहिम राज्यपाल को अपना परिचय राजा भोज के शहर के संदर्भ में दिया। इस अवसर पर संदीप शर्मा ने राज्यपाल मिश्र से अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमी पर भी चर्चा की। बता दें कि संदीप शर्मा इससे पहले उत्तराखंड के राजभवन में भी अतिथि के रूप में काव्य पाठ कर चुके है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक राज नेताओ ने संदीप शर्मा की कविताओं को प्रत्यक्ष सुना है।

गौरतलब है कि कवि संदीप शर्मा का कविताओं से नाता लगभग 30 वर्ष पुराना है। देश के विभिन्न हिस्सों में हुए सम्मेलन में शामिल हुए लाखों लोग कवि शर्मा के काव्य पाठ में गगन भेदी तालियों की गूँज के गवाह बने हैं। सोनी टीवी के अत्यधिक लोकप्रिय धारावाहिक ‘वाह वाह’ में संदीप शर्मा जज रहे। जी टीवी के धारावाहिक ‘क्योंकि यह है हास्य कवि मुकाबला’ में संदीप शर्मा ने विजेता होकर एक महली सफलता प्राप्त की।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Dinesh Kumar Verified Public Figure • 01 May, 2026 Author

Journalist at Sangri Times. Cover : Art, Culture and Music

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter